एक्सप्लोरर

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का BSP सुप्रीमो पर हमला, कहा- 'मायावती कभी भी करवा सकती हैं मेरी हत्या'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बहुजन समाज पार्टी से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शुक्रवार को एक बार फिर बीएसपी प्रमुख मायावती पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मायावती भारत की सबसे बड़ी ब्लैकमेलर हैं और वह कभी भी उनकी हत्या करवा सकती हैं. नसीमुद्दीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार भी लगाई.

मानवता के नाम पर कलंक हैं मायावती

नसीमुद्दीन ने एक बार फिर मायावती और बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "मायावती मानवता के नाम पर कलंक हैं. वह कभी भी मेरे और मेरे परिवार की हत्या करवा सकती हैं. मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करता हूं कि हमारा अनुरोध सुनें और मेरी सुरक्षा को लेकर कोई कदम उठाएं."

पूर्व बीएसपी नेता ने कहा, "मायावती कहती हैं कि मैं अपने बेटे को चुनाव नहीं जिता सकता. लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि मायावती नगर पालिका की किसी सीट से पार्षदी का चुनाव लड़कर दिखाएं." उन्होंने कहा, "मायावती नगर पालिका का चुनाव भी नहीं जीत सकती हैं. मैंने अपने दम पर उन्हें चुनाव जितवाया है, वरना राज्यसभा और लोकसभा का मुंह वह कभी नहीं देख पातीं."

मायावती को क्या पता कि औलाद का दर्द क्या होता है ?

नसीमुद्दीन ने कहा, "मायावती ने कल यह भी कहा कि मेरी कोई बेटी ही नहीं है. उन्हें क्या पता कि औलाद का दर्द क्या होता है. चाहे वह बेटा हो या बेटी." सतीश चंद्र मिश्रा पर हमला बोलते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि इन्होंने ही कांशीराम के मूवमेंट का सत्यानाश कर दिया. मायावती और सतीश मिश्रा ने मिलकर कांशीराम के अभियान को खत्म कर दिया.

नसीमुद्दीन ने कहा, "मायावती अब कहती हैं कि कांशीराम ने उनसे कहा था कि नसीमुद्दीन अच्छा आदमी नहीं है, उसे ज्यादा महत्व न दो. तो फिर मायावती बताएं कि कांशीराम के जिंदा रहते तो मैं प्रदेश महासचिव था, लेकिन उनके मरने के बाद मुझे राष्ट्रीय महासचिव क्यों बना दिया गया. उप्र में 2007 में सरकार बनने के बाद उन्होंने 18 विभागों की जिम्मदारी मुझे क्यों सौंप दी."

पूरे भारत में नहीं मिलेगा मायावती से बड़ा ब्लैकमेलर

पूर्व बीएसपी नेता ने कहा, "मायावती से बड़ा ब्लैकमेलर पूरे भारत में नहीं मिलेगा. मैंने यह सब उन्हीं से सीखा है. मैंने अपना बचाव करने के लिए ऐसा किया, ताकि अपनी रक्षा कर सकूं."

नसीमुद्दीन ने कहा, "मायावती ने आरोप लगाया है कि मैंने सदस्यता शुल्क से आया पैसा खा लिया. उनके पास इस बात के क्या सबूत हैं? यदि सबूत हैं तो वह सामने लेकर आएं." उन्होंने शुक्रवार को भी एक ऑडियो क्लिप जारी कर यह साबित करने की कोशिश की कि मायावती ने मेम्बरशिप का पैसा खाने का जो आरोप लगाया है, वह पूरी तरह से गलत है.

सीएम योगी से जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लोगों से अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुये नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि वह उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करें.

नसीमुद्दीन ने कहा, ‘‘मुझे ऐसी सूचना मिली है कि मायावती के आपराधिक गिरोह के लोग सक्रिय हो गये हैं और मेरे उपर हमला कर सकते हैं. मुख्यमंत्री तो पूरे प्रदेश के होते हैं इसलिये मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि वह मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें और मुझे पहले जो जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी उसे फिर से मेरी सुरक्षा के लिये दिया जाये.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget