एक्सप्लोरर

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बीएसपी के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित पार्टी से निष्कासित

मुन्ना बजरंगी पर रंगदारी का आरोप लगाने वाले पूर्व बीएसपी विधायक लोकेश दीक्षित को बहुजन समाज पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

मेरठ: बागपत जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला अब सियासी रंग पकड़ने लगा है. मुन्ना बजरंगी पर रंगदारी का आरोप लगाने वाले पूर्व बीएसपी विधायक लोकेश दीक्षित को बहुजन समाज पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आदेश पर लोकेश दीक्षित पार्टी से निष्कासित कर दिए गए हैं. मेरठ-सहारनपुर मंडल के इंचार्ज बीएसपी नेता सत्यपाल पेपला ने निष्कासन पत्र में लोकेश दीक्षित पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है. करीब 10 महीने पहले लोकेश दीक्षित ने मुन्ना बजरंगी पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. इस मामले में बड़ौत थाने में सितंबर 2017 में मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर लखनऊ से सुल्तान नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी की थी. मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास सुल्तान के फ़ोन से मिली धमकी में लोकेश दीक्षित से मांगी गई रकम का खुलासा भी नही किया गया था. मुन्ना बजरंगी की संलिप्तता केस की जांच में भी नही पायी गई. वह सीधे नामजद भी नहीं था और ना ही गिरफ्तार हुए सुल्तान ने रंगदारी मांगने में मुन्ना बजरंगी के शामिल होने की बात स्वीकारी थी. पिछले दिनों लोकेश दीक्षित ने रंगदारी मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में बार-बार मुन्ना बजरंगी को पेश किए जाने की दरखास्त की थी. जिसके बाद अदालत ने मुन्ना बजरंगी को कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी कर दिया. 8 जुलाई को झांसी से बागपत जेल लाए गए मुन्ना बजरंगी की इसी मामले में 9 जुलाई को जिला न्यायालय में पेश होना था. सूरज निकलते ही जेल में उसकी हत्या कर दी गई. राजनीति में आने की चाहत के चलते मारा गया मुन्ना बजरंगी? जौनपुर से चुनाव लड़ने का था इरादा किसने बिछाई बजरंगी की हत्या की बिसात जेल में बजरंगी की हत्या होने के बाद से ही इस हत्या के तार राजनीतिक गलियारों से जोड़े जा रहे थे. बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने आरोप लगाया है कि मनोज सिन्हा, धनंजय सिंह और कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय इस हत्या के पीछे बड़े किरदार हैं. सीमा सिंह ने कुछ दिनों पहले मुन्ना बजरंगी की हत्या की साजिश रचने का आरोप नेताओं के अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ के कुछ अफसरों पर भी लगाया था. मुन्ना बजरंगी की सुरक्षा को लेकर सीमा हाईकोर्ट तक गई लेकिन कोई मदद मिलने से पहले ही मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या हो गई. सूत्रों की मानें तो जौनपुर और आसपास के जिलों में मुन्ना बजरंगी अपने आपराधिक प्रभाव का इस्तेमाल करके 2019 का लोकसभा चुनाव प्रभावित कर सकता था. इससे कई नेताओं को सियासी जमीन के खिसकने का खतरा था. निष्कासन के बाद बोले लोकेश दीक्षित लोकेश दीक्षित ने बताया कि उन्हें अभी पार्टी से कोई चिट्ठी नहीं मिली है. मीडिया के जरिये पार्टी से निष्कासन की बात पता चली है. कारणों का तो पता नहीं लेकिन मैंने सत्यनिष्ठा से पार्टी की सेवा की है. पार्टी अगर मौका देगी तो हाई कमान तक अपनी बात पहुँचाने की कोशिश करूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget