एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नकली ओबीसी हैं, असली ओबीसी अखिलेश यादव हैं- मायावती

मायावती ने कहा, 'मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि हम उनकी जाति के बारे में नहीं पूछ रहे हैं बल्कि जनता को केवल अवगत करा रहे हैं कि उनकी असल जाति क्या है.'

लखनऊ: सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार में जुटीं मायावती ने सोमवार को भी जनसभाएं कीं जिनमें उन्होंने अपने चिपरिचित अंदाज में पीएम मोदी पर निशाना साधा और गठबंधन के पक्ष में वोट के लिए लोगों से अपील की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर उन पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि वह केवल जनता को अवगत करा रही हैं कि मोदी की जाति क्या है.

मायावती ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि मोदी अपनी रैलियों में कहते आये हैं कि विपक्ष उनकी जाति पूछ रहा है. 'मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि हम उनकी जाति के बारे में नहीं पूछ रहे हैं बल्कि जनता को केवल अवगत करा रहे हैं कि उनकी असल जाति क्या है.'

उन्होंने कहा कि मोदी असली ओबीसी नहीं, बल्कि नकली ओबीसी हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव असली ओबीसी हैं.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि गठबंधन केंद्र के साथ योगी सरकार को भी हटाएगा. यहां आयोजित 'सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन' रैली को बसपा मुखिया मायावती, सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद ने संयुक्त रूप से संबोधित किया.

मायावती ने कहा, "बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के बाद से भाजपा की हालत खराब है. विरोधी कुछ भी बोलें, हमारा गठबंधन मजबूत है और आगे तक चलेगा. यह गठबंधन केंद्र के साथ योगी सरकार को भी हटाएगा."

बसपा मुखिया ने कहा, "कांग्रेस के समय में लोग रोजगार के लिए पूर्वांचल से पलायन कर गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को अच्छे दिन दिखाने के वादे किए, उसका एक-चौथाई भी काम पूरा नहीं हुआ. सरकारी नौकरियों में कोटा अधूरा पड़ा हुआ है. पदोन्नति आरक्षण प्रदेश में प्रभावहीन है. आम चुनाव में भाजपा भी सत्ता से बाहर हो जाएगी, अब जुमलेबाजी काम नहीं आएगी, चौकीदार की नाटकबाजी इस बार नहीं चलेगी."

मायावती ने जीएसटी को लेकर व्यापारियों की समस्याएं गिनाते हुए देश की अर्थव्यवस्था पर भी सवाल उठाया. देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आतंकी हमलों पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए इस सरकार से जनता को सावधान किया. भाजपा के घोषणा-पत्र को लेकर भी उन्होंने वार किए और चुनावी वादे पूरा न करने का आरोप लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mumbai News: मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget