एक्सप्लोरर

निशाना: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा- 2019 में हारेगी अहंकारी बीजेपी

केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस प्रकार की गलत नीतियों व अहंकारी रवैये से देश का ना तो अब तक कुछ भला हुआ है और ना ही आगे कुछ भला होने वाला है.

लखनऊ: केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस प्रकार की गलत नीतियों व अहंकारी रवैये से देश का ना तो अब तक कुछ भला हुआ है और ना ही आगे कुछ भला होने वाला है.

प्रधानमंत्री द्वारा नये साल में दिए गए पहले साक्षात्कार में कही गई बातों पर अपनी प्रतिक्रिया में मायावती ने एक बयान में कहा 'बीजेपी अभी भी यही मानकर चल रही है कि उसका बहुमत का अहंकार उचित व हर प्रकार से सही है तथा उसके द्वारा लिए गये हर फैसले पर लोग खुश हैं व तालियाँ बजा रहे हैं."

उन्होंने कहा,"उसे लग रहा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की सरकार चली गयी है तो क्या हुआ, वोट प्रतिशत के मामले में बीजेपी वास्तव में कांग्रेस के लगभग बराबर ही रही है."

मायावती ने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की इस प्रकार की हठीली व जनविरोधी सोच यह साबित करती है कि उसका अहंकार अभी भी कायम है जो लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद ही जायेगा.

बीएसपी प्रमुख ने कहा,"राजग से धीरे-धीरे करके सारे प्रमुख घटक दलों के अलग हो जाने के बाद, शेष रह गए दल इनके संकीर्ण व अहंकारी रवैये से दुःखी हैं."

मायावती ने कहा कि घोर चुनावी वादाखिलाफी जैसे कालाधन की वापसी व उसका गरीबों में 15 से 20 लाख रुपये का वितरण, गरीबी, महँगाई, बेरोजगारी की ज्वलन्त समस्या के साथ-साथ भीड़ हिंसा, अयोध्या व गौरक्षा आदि मामलों में बीजेपी का संकीर्ण व गलत रवैया अभी भी नहीं बदला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव की बारात वाले वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget