एक्सप्लोरर

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने केरल आपदा को लेकर साधा केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भीषण बाढ़ की तबाही से जूझ रहे केरल के साथ सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए इसे 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग की.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भीषण बाढ़ की तबाही से जूझ रहे केरल के साथ सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए इसे 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग की. मायावती ने एक बयान में कहा कि केरल के लाखों परिवार इस सदी की भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार इस गै़र-भाजपा शासित राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. बसपा इसकी निन्दा करती है. साथ ही माँग करती है कि केन्द्र सरकार इसे ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करे और केरल के लोगों को राहत, सहायता तथा पुनर्वास में सहयोग करे. कौन हैं राय साहेब जिनका नंबर तक नहीं ले सकते समाजवादी पार्टी के नेता, पहली बार देखिए तस्वीर  उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार केरल की भीषण तबाही को ना तो राष्ट्रीय आपदा घोषित कर रही है और ना ही इस राज्य को अपने स्तर पर अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिये स्टेट जी.एस.टी. के तहत उपकर लगाने की अनुमति देने के मामले में गंभीरता और ईमानदारी दिखा रही है. यह केन्द्र की संकीर्ण राजनीति नहीं तो और क्या है. मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार की घोर उदासीनता और निष्क्रियता का ही परिणाम है कि केरल के मुख्यमंत्री को दुनिया भर में रहने वाले मलयाली लोगों से सहायता की अपील करनी पड़ी है. केरल के करीब 10 लाख परिवारों ने अपना घर-बार खो दिया है, वहां महाविपत्ति की स्थिति है. उन्होंने कहा कि ऐसी घोर विपत्ति के समय में केन्द्र सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की सरकारों को भी अपनी-अपनी पार्टी की राजनीतिक संकीर्णता को भूला कर भरपूर तरीके से आगे आना चाहिये. यही समय की ज़रूरत और माँग है. मायावती ने कहा कि उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बाढ़ से जन-जीवन प्रभावित है और इसके लिये इन राज्यों की भाजपा सरकारों को लापरवाही तथा उदासीनता के बजाय पूरी गंभीरता और तत्परता से काम करने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget