एक्सप्लोरर

BSEB 10th Result: लड़कियों ने किया कमाल, टॉप थ्री पोजिशन पर जमाया कब्जा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कुल 1,89,326 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से, 6,63,884 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन और 3,57,103 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं. इस परीक्षा में 5,38,825 विद्यार्थी फेल हुए हैं.

पटना: बिहार में इस साल मैट्रिक परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है और इसके पहले तीन टॉपरों में चार लड़कियां शामिल हैं. शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने आज मैट्रिक परीक्षा 2018 के नतीजों की घोषणा की. दो छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया है. इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा में जमुई जिले में स्थित सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रेरणा राज ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बिहार में टॉप किया है. उन्हें कुल 457 अंक प्राप्त हुए हैं.

प्रज्ञा और शिखा कुमारी ने 454 अंक हासिल कर दूसरा जबकि अन्नु प्रिया कुमारी ने 452 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है. आनंद किशोर ने बताया कि कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, जो पिछले साल 50.12 प्रतिशत था. पिछले साल की अपेक्षा दसवीं की परीक्षा में 18.77 प्रतिशत अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है.

किशोर ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 17,58,797 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 8,84,621 छात्र और 8,74,176 छात्राएं थीं. उन्होंने बताया कि कुल 1,89,326 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से, 6,63,884 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन और 3,57,103 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं. इस परीक्षा में 5,38,825 विद्यार्थी फेल हुए हैं.

यह पूछे जाने पर कि गोपालगंज से गायब मूल्यांकित 42 हजार से अधिक कॉपियों के परीक्षार्थी अगर अपनी कॉपी के पुर्नमूल्याकन का अनुरोध करते हैं तो, समिति इससे कैसे निपटेगी, किशोर ने कहा कि इस संबंध में समिति की जल्द ही एक बुलायी जाएगी. उन्होंने कहा कि स्क्रुटनी और पूरक परीक्षा के लिए आवेदन आगामी 28 ​जून से लिए जाएंगे और आगामी जुलाई महीने में पूरक परीक्षा का आयोजन कर अगस्त महीने में पूरक परीक्षा का रिजल्ट निकाल दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget