एक्सप्लोरर

फर्जीवाड़ा कर खाते से निकाल लिए 1 लाख रुपए, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है किसान

बांदा में दलालों ने एक गरीब किसान के नाम फर्जी तरीके से बैंक और दलालों ने मिलकर उसके किसान क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपए निकाल लिए. कहीं सुनवाई ना होने के बाद जब किसान ने अदालत की शरण ली तब कोर्ट ने किसान के साथ धोखाधड़ी के मामले में बैंक मैनेजर ,कैशियर और दो दलालों के विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश दिया है.

बुन्देलखंड : बुन्देलखंड के किसानों के साथ छलावा कोई नई बात नही है ,कभी प्रकति तो कभी इनकीं मजबूरी का फायदा उठाने वाले बैंक और उनके दलाल छलावा कर उनको कर्ज के बोझ में दबने के लिए मजबूर कर देते है.

ताजा मामला बुंदलेखंड के बांदा जनपद का है जहां एक गरीब किसान के नाम फर्जी तरीके से बैंक और दलालों ने मिलकर उसके किसान क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपए निकाल लिए. कहीं सुनवाई ना होने के बाद जब किसान ने अदालत की शरण ली तब कोर्ट ने किसान के साथ धोखाधड़ी के मामले में बैंक मैनेजर ,कैशियर और दो दलालों के विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश दिया है.

मामला बांदा जनपद के अमारा गांव का हैं जहां के एक गरीब किसान शिवलाल को पैसे की जरूरत थी जिसके लिए 27 दिसम्बर 2017 को वह इलाहाबाद बैंक की जसपुरा शाखा में अपने किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेने गया था. जहां शातिर बैंक मैनेजर ने उसे रामू नाम के दलाल से मिलने को कहा और वहां से दफा कर दिया जब किसान को कुछ समझ नहीं आया तो वह घर वापस आ गया.

दूसरे दिन बैंक का दूसरा दलाल दंगल सिंह शिवलाल के पास गया और पैसे निकलवाने का झांसा देकर बैंक ले गया और उससे कुछ कागजो पर दस्तखत करवाकर 1 लाख रुपए उसके क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए और उसका बंदरबाट कर लिया,जिसकी पास बुक में इंट्री भी नहीं की गई और उल्टा रामू और दंगल सिंह नाम के दलालों ने शिवलाल को धमकी दी कि अगर उसने पास बुक किसी को दिखाई तो वह गांव में नहीं रह पाएगा.

पीड़ित किसान जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर थाने गया तो दरोगा जी ने उसे वहां से धमकी देकर भाग दिया,और उल्टा दलालों से समझौता करने की नसीहत भी दी.इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों के पास गया लेकिन जब उसे कहीं न्याय नहीं मिला तो शिवलाल ने अदालत की शरण ली और कोर्ट ने मैनेजर ,कैशियर और दोनों दलालों रामूऔर दंगल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद अब चारों आरोपियों के विरुद्ध जसपुरा थाने में आई पी सी की धारा 419,420,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद अब समझौता करने के लिए दबंग दलालों द्वारा शिवपाल और उसके परिवार को धमकी दी रही है.

बैंको का ये खेल नया नहीं हैं शिवपाल तो सिर्फ एक बानगी है बुन्देलखंड में ऐसे तमाम किसान हैं जो अशिक्षा और अपनी मजबूरियों के चलते इन बैंक दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं और कर्ज के बोझ में पिसते रहते हैं या फिर आत्महत्त्या कर लेते हैं.हालांकि इस पूरे मामले कोआरोपी बैंक मैनेजर फर्जी बात रहे हैं साथ ही वो दलालों तो गलत बता रहे हैं लेकिन अपने को पाक साफ बताते हुए बैंक में लगे उस बोर्ड का हवाला देने भी नही चूकते जिसमें दलालों से सावधान रहने की बात लिखी है.

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है,लेकिन यहां भी पीड़ित किसान शिवपाल को न्याय मिलने की उम्मीद बहुत कम दिखाई दे रही है,क्योंकि आरोपी दबंग और पैसे वाले हैं और पीड़ित बदहाली की मार झेलता बेहद गरीब किसान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget