एक्सप्लोरर

घर लौट रहे श्रमिकों के लिए BPCL ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें- कैसे की जा रही है भोजन-पानी की व्यवस्था

कोरोना काल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बीपीसीएल के आउटलेट में श्रमिकों के लिए भोजन, पानी और आराम करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

लखनऊ:लॉकडाउन के दौरान तपती धूप में सैकड़ों किलोमीटर चलकर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे श्रमिकों और कामगारों के लिए चंदौली स्थित एक पेट्रोलियम आउटलेट राहत भरा पड़ाव है. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के उप महाप्रबंधक (ब्रांड एवं जनसंपर्क) एस. एस. सुंदर राजन ने बुधवार को न्यूज एजेंसी को बताया कि चंदौली जिले के सैयद राजा गांव स्थित बीपीसीएल के एक आउटलेट पर प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, पानी और आराम करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यह वाराणसी क्षेत्र में कंपनी द्वारा स्वयं संचालित किया जा रहा सबसे बड़ा आउटलेट है.

सुंदर राजन ने बताया कि इसके अलावा बीपीसीएल ने पूर्वांचल के करीब 80 अन्य आउटलेट पर प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन, पानी और बैंकिंग सुविधाओं का इंतजाम किया है. प्रवासी मजदूरों में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और ऐसी औरतें भी शामिल हैं, जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, लिहाजा उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए सैयद राजा स्थित आउटलेट पर मदर केयर रूम भी बनाया गया है. इसके अलावा अनेक कामगार खुद खाना बना कर खाना चाहते हैं. उनके लिए सेल्फ कुकिंग एरिया का भी प्रबंध किया गया है.

घर लौट रहे श्रमिकों के लिए BPCL ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें- कैसे की जा रही है भोजन-पानी की व्यवस्था

बीपीसीएल के वाराणसी क्षेत्र प्रबंधक निखिल जवर ने बताया कि कंपनी ने बनारस, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और भदोही जिलों में 80 अन्य आउटलेट भी चिह्नित किए हैं. इनमें से 30 पर प्रवासी श्रमिकों को पका हुआ भोजन तथा पानी की सुविधा दी गई है. साथ ही श्रमिकों को एटीएम से पैसे निकालने या भेजने की सुविधा के लिए बैंकिंग सेवा का इंतजाम भी किया है.

जवर ने बताया कि बाकी 50 अन्य आउटलेट पर प्रवासी श्रमिकों को सूखा राशन, बिस्कुट, लैया-चना, चूरा तथा पानी दिया जा रहा है. अब तक सवा लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को इन आउटलेटस पर राहत दी गई है और यह सिलसिला जारी है. वाराणसी क्षेत्र में ही यह आउटलेट खोले जाने के औचित्य के बारे में पूछे जाने पर जवर ने बताया कि चूंकि इस इलाके में प्रवासी मजदूरों का आवागमन सबसे ज्यादा है, इसलिए कंपनी ने इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है.

घर लौट रहे श्रमिकों के लिए BPCL ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें- कैसे की जा रही है भोजन-पानी की व्यवस्था

बीपीसीएल के उप महाप्रबंधक सुंदर राजन ने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों का अपने-अपने घरों की तरफ लौटना शुरू हो गया था लेकिन लॉकडाउन के दूसरे और तीसरे चरण में प्रवासी मजदूरों की संख्या अचानक तेज हो गई. उन्होंने बताया कि ज्यादातर प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं जो अब अपने घर की तरफ लौट रहे हैं. बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो पैदल ही या फिर साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं. चूंकि, रास्ते के सभी ढाबे और ऐसे ही अन्य प्रतिष्ठान बंद है ऐसे में बीपीसीएल ने उनका ख्याल करने का जिम्मा उठाया है.

कानपुर: प्रशासन की लापरवाही, प्रवासी मजदूरों के बसों में नहीं हो रहा सैनिटाइजेशन, संक्रमण के खतरे की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget