एक्सप्लोरर

5 राज्यों के चुनावी नतीजे कल, सट्टाबाजार में 4 राज्यों में बीजेपी बनी 'फेवरेट'

नई दिल्ली/लखनऊ : पांच राज्यों में मतदान के बाद एग्जिटपोल आ चुका है. बीजेपी इसमें सबसे आगे नजर आ रही है. हालांकि, अलग-अलग जगहों पार्टी को अच्ची चुनौती भी मिल रही है. लेकिन, एक बात जो उभर कर सामने आ रही है वह यह कि देश में पीएम मोदी की लहर अभी बरकरार है. इस बीच 11 मार्च को चुनावी नतीजे आने वाले हैं और सट्टा बाजार भी गर्म है.

देखें वीडियो : 

किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, इस पर सट्टा बाजार

उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, इस पर सट्टा बाजार के अपने आकलन हैं. गुजरात के सट्टा बाजार के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन सकती है. बाजार में फेवरेट बनी बीजेपी के लिए 200-203 सीटें मिलने का अनुमान है. यह आंकाड़ा बहुमत का आंकड़ा है.

यह भी पढ़ें : Exit Poll: किसी को नहीं मिला बहुमत तो यूपी में बन सकती है बुआ और बबुआ की सरकार

सपा-कांग्रेस गठबंधन को यूपी में 120-125 सीटें मिल सकती हैं

सपा-कांग्रेस गठबंधन को यूपी में 120-125 सीटें मिल सकती हैं, वहीं बीएसपी 60-62 सीटें हीसिल कर सकती है. उत्तराखंड में भी गुजरात के सट्टा बाजार को बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. गुजरात के सटोरियों की राय है कि उत्तराखंड में बीजेपी को 40-45 सीटें, कांग्रेस को 20-23 सीटें जबकि बीएसपी को 3-4 सीटें मिल सकती हैं.

गुजरात के सट्टेबाजों का कहना है कि गोवा में भी बीजेपी की ही वापसी

गुजरात के सट्टेबाजों का कहना है कि गोवा में भी बीजेपी की ही वापसी होने जा रही है. सटोरियों के अनुसार गोवा में बीजेपी को 22-24 सीट, कांग्रेस को 14-16 सीट जबकि आप को 3-5 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सटोरिए पंजाब में आप और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला बता रहे हैं. सट्टा बाजार के मुताबिक पंजाब में आप पार्टी को 52-55 सीट, कांग्रेस को 50-53 सीट जबकि बीजेपी-अकाली गठबंधन के 10-12 सीटें मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें : Exit Poll: देश में मोदी लहर बरकरार, विधानसभा चुनावों में बाजी मारती दिख रही है BJP

मुंबई के सट्टा बाजार के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 195-200 सीटें

वहीं अगर मुंबई सट्टा बाजार की बात करें तो मुंबई के सट्टा बाजार के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 195-200 सीटें, सपा-कांग्रेस को 120-125 सीटें और बीएसपी को 64-67 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. उत्तराखंड में भी मुंबई के सट्टा बाजार को बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है.

कांग्रेस को 20-23 सीटें जबकि बीएसपी को 3-4 सीटें मिलने का अनुमान

मुंबई के सटोरियों के अनुसार उत्तराखंड में बीजेपी को 42-45 सीटें, कांग्रेस को 20-23 सीटें जबकि बीएसपी को 3-4 सीटें मिलने का अनुमान है. मुंबई के सट्टेबाजर के लोग गोवा में बीजेपी की सरकार फिर से बनने की उम्मीद जता रहे हैं. उनकी राय है कि गोवा में बीजेपी को 22-24 सीट, कांग्रेस को 14-16 सीट जबकि आप को 3-5 सीटें मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें : Exit Poll का पोल: जानें- किस चैनल के मुताबिक गोवा में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें ?

पंजाब में आप और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है

वहीं मुबई के सटोरियो कि नजर से पंजाब में आप और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. मुंबई के सटोरियों के मुताबिक पंजाब में आप पार्टी को 50-52 सीट, कांग्रेस को 50-52 सीट जबकि बीजेपी-अकाली गठबंधन के 12-15 सीटें मिल सकती हैं. गौरतलब है कि तमाम एग्जिट पोल में भी यही ट्रेंड नजर आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget