एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी, चलानी पड़ रही हैं नावें

मुरादाबाद जिले में भारी बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. कुछ इलाकों में तो इतना पानी भर गया है कि बाकायदा नाव चलाई जा रही हैं. जिला प्रशासन ने कॉलोनी खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

मुरादाबाद: मुरादाबाद जिले में भारी बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. कुछ इलाकों में तो इतना पानी भर गया है कि बाकायदा नाव चलाई जा रही हैं. जिला प्रशासन ने कॉलोनी खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं. जिले की महाशिव कालोनी में पिछले तीन दिन से लगभग पचास परिवार बारिश के पानी में फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए जिला प्रशासन ने नाव लगवाई है. इस कालोनी में 5 से 7 फिट तक पानी भर गया है जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे और बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे थे. मुरादाबाद में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी, चलानी पड़ रही हैं नावें स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वो इसी तरह पानी में फंसे हुए हैं. मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 36 और वार्ड 43 की कालोनियों में जल भराव होने के कारण आसपास के दर्जनों मकानों का आवागमन पानी और कीचड़ के कारण बंद हो गया है. लोगों को खाने पीने की चीजें लाने में भी दिक्कतें हो रही है. अब जिला प्रशासन ने नाव की व्यवस्था कर दी है लेकिन इलाके के लोगों का आरोप है पिछले दस दिन से उन्हें जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुरादाबाद में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी, चलानी पड़ रही हैं नावें स्थानीय लोगों के मुताबिक हर साल बरसात के मौसम में यहां जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है. लोगों का कहना है कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से उनके भवनों के नक़्शे पास हैं और नगर निगम उनसे हॉउस टैक्स और वाटर टैक्स भी वसूलता है लेकिन उन्हें सुविधाएँ नहीं दी जा रही हैं. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नाले की दीवार टूट जाने से जलभराव के हालातपैदा हुए हैं. पानी की निकासी के लिए इन्तजाम किये जा रहे हैं. ये कालोनी वैध रूप से बसाई गयी है. जिला अधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार ने सम्बंधित विभागों को ज़रूरी उपाय करने के निर्देश दे दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget