एक्सप्लोरर

लिस्ट से अति पिछड़े और अनुसूचित जाति के वोटरों का नाम कटवा रहे हैं बीजेपी कार्यकर्ता: बीएसपी

कानपुर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव बना कर अल्पसंख्यकों, अति पिछड़ों और अनुसूचित जनजाति के वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का काम कर रहे हैं और यही बहुजन समाज पार्टी का वोटर हैं. यह काम सिर्फ कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लोग कर रहे हैं.

कानपुर: आने वाले 2019 लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है. वहीं महागठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी बीएसपी की तरफ आस भरी नजरों से देख रही है. हमेशा साइलेंट मोड में रहने वाली बीएसपी ने लोकसभा चुनाव की रणीनीति के पत्ते अभी तक नही खोले हैं. जिसकी वजह से विपक्षी पार्टिया परेशान हैं. बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार पर बीएएसपी के वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया है. बीएसपी सत्ता का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट में घपलेबाजी की शिकायत को लेकर मुख्य चुनाव आयोग के पास जाएगी. कानपुर में बीएसपी की एक अहम बैठक कानपुर-लखनऊ मुख्य जोन इंचार्ज मुकेश कठेरिया के नेतृत्व में हुई. जिसमें महानगर अध्यक्ष समेत दस विधानसभा के पदाधकारी मौजूद रहे. इस बैठक में सभी विधानसभा वार किये जा रहे मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के कार्यो की समीक्षा की गई. बूथ स्तर पर पदाधिकारी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है. कानपुर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव बना कर अल्पसंख्यकों, अति पिछड़ों और अनुसूचित जनजाति के वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का काम कर रहे हैं और यही बहुजन समाज पार्टी का वोटर हैं. यह काम सिर्फ कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लोग कर रहे हैं. प्रदेश सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है. जबरन जिम्मेदारी अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, अधिकारी कुछ बोल नहीं सकते हैं क्योंकि उन्हें सरकार के अधीन नौकरी करनी है. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी की जा रही है. जब हमारे कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की इस करतूत का विरोध किया तो हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाने का भी काम किया जाता है. बीजेपी की इस हरकत को बीएसपी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. हमने इस बात को सुप्रीमो मायावती तक पहुंचाया है और बहुत जल्द वोटर लिस्ट से अल्पसंख्यक ,अति पिछड़े और अनुसूचित जनजाति के वोटरों का नाम लिस्ट से कटवाने के मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयोग के पास लेकर जाने वाले हैं. ताकि चुनाव आयोग स्वयं इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कदम उठाए. वहीं कानपुर लखनऊ जोन इंचार्ज मुकेश कठेरिया ने कार्यकर्ताओं के अन्दर जोश भरते हुए कहा कि अब अपनी ताकत दिखाने का वक्त आ गया है. मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी तुम्हारे जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं के हाथ में है. मौजूदा वक्त में देश में बीएसपी के समर्थन के बिना सरकार बनना असंभव है और यह सुनहरा वक्त है जब हम बहन जी के हाथों दिल्ली की सत्ता सौप दें. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करने की जरूरत है. केंद्र और प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों को जनता को अवगत कराने के साथ ही बसपा द्वारा कराये गए विकास कार्यो को भी जनता तक पहुंचाने का काम करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget