एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश की- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि प्रयागराज में हुए कुंभ के ऐतिहासिक और यादगार आयोजन से हताश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आंदोलन की आड़ में पूरे उत्तर प्रदेश, खासतौर से प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश की.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि प्रयागराज में हुए कुंभ के ऐतिहासिक और यादगार आयोजन से हताश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आंदोलन की आड़ में पूरे उत्तर प्रदेश, खासतौर से प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश की.

बीजेपी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया है, 'प्रयागराज में हुए कुंभ के ऐतिहासिक और यादगार आयोजन से हताश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आंदोलन की आड़ में पूरे उत्तर प्रदेश और खासतौर पर प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश की. उसे समय रहते प्रशासन की सूझ बूझ से नाकाम कर दिया गया.'

मुलायम सिंह यादव के बयान से होगा कांग्रेस को फायदा- प्रमोद तिवारी

उन्होंने कहा कि अखिलेश की शह पर सपा कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ सड़कों पर अराजकता फैलायी बल्कि आम लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी अभद्रता की. उन्होंने महिला पत्रकारों तक से भी बदलसलूकी की. त्रिपाठी ने कहा कि इन घटनाओं के लिए सीधे तौर पर अखिलेश जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने सपा की बदसलूकी बर्दाश्त करते हुए भी अपना धैर्य नहीं खोया और बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखी.

कौन हैं अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोकने वाले अफ़सर

अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद से यूपी में राजनैतिक माहौल गर्म है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. लखनऊ से लेकर नोएडा तक योगी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी है. संसद से लेकर यूपी विधानसभा तक इस मुद्दे पर हंगामा हुआ. लेकिन जिस अधिकारी ने अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोक लिया. वो भी चर्चा में हैं.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में होर्डिंग लगाकर मुलायम सिंह यादव को कहा- थैंक्यू

लखनऊ के एडीएम वैभव मिश्र और अखिलेश यादव की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. गुलाबी रंग की क़मीज़ पहने वैभव से अखिलेश ने प्रयागराज न जाने देने का लिखित आदेश मांगा था. इस अधिकारी का पिछले 8 सालों में 16 बार तबादला हो चुका है.

अपनी पहली पोस्टिंग से ही वैभव मिश्र लगातार सत्ता के निशाने पर रहे हैं. उन्हें जो भी काम मिला, ईमानदारी और लगन से पूरा किया. 2007 में जब वे इलाहाबाद सदर के एसडीएम थे.उन्होंने मीरगंज के वेश्यालयों को स्थानांतरित करने में अहम भूमिका निभाई थी.वैभव ने खनन माफ़िया के ख़िलाफ़ भी अभियान चलाया था. ये बात उन दिनों की है, जब वे उरई में एडीएम थे. बालू माफ़िया ने उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश भी की थी.

वैलेन्टाइन-डे: पुलिस ने की खास तैयारी, डीजीपी ओपी सिंह ने भी दिए हैं ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget