एक्सप्लोरर

यूपी में कांग्रेस को उसी के गढ़ में घेरने की प्लानिंग कर रही है बीजेपी

अमेठी में राहुल गांधी को घेरने के लिए स्मृति ईरानी लगातार कैम्प कर रही हैं जबकि रायबरेली में अमित शाह एक रैली कर चुके हैं और दूसरी रैली में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी, कांग्रेस को उसी के गढ़ में घेर कर चित कर पाएगी?

लखनऊ: यूपी में बीजेपी लगातार एक्शन में है और कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने के लिए प्लानिंग कर रही है. अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के पुराने सियासी गढ़ माने जाते हैं. फिलहाल अमेठी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं और रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं. अमेठी में राहुल गांधी को घेरने के लिए स्मृति ईरानी लगातार कैम्प कर रही हैं जबकि रायबरेली में अमित शाह एक रैली कर चुके हैं और दूसरी रैली में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी, कांग्रेस को उसी के गढ़ में घेर कर चित कर पाएगी?

विदेश में रहने वाले यूपी के लोगों को दोस्त बनाएगी यूपी पुलिस, लंदन से हो रही है शुरुआत

राहुल गांधी साल 2004 से अमेठी लोकसभा सीट से सांसद हैं. तो वहीं, सोनिया भी साल 2004 से रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं. 66 साल में रायबरेली से सिर्फ तीन बार गैर कांग्रेसी सांसद चुना गया है. फिरोज गांधी और इंदिरा गांधी भी रायबरेली से सांसद रह चुके हैं. तो वहीं, संजय गांधी और राजीव गांधी भी अमेठी से सांसद रह चुके हैं. राजीव गांधी 1981 से 1991 तक अमेठी के सांसद रहे. सपा, बसपा भी इन सीटों से मजबूत उम्मीदवार उतारने से कतराती रही हैं.

साहब की घड़ी क्या गई, पुलिसवालों का सुख चैन गायब हो गया

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अमेठी से समृति ईरानी को अपना प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने राहुल गांधी को अच्छी टक्कर दीं. 2014 से स्मृति क्षेत्र में सक्रिय भी हैं और कार्यकर्ताओं से भी मिलती रहती हैं. अगला लोकसभा चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं है और ऐसे में स्मृति की सक्रियता भी बढ़ रही है. हाल ही में उन्होंने 200 कार्यकर्ताओं को अपने खर्चे से तीर्थयात्रा पर भी भेजा है. यकीनन अमेठी में बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जान लगा देने को तैयार हैं.

फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय हुए योगी आदित्यनाथ, मिलेगी ट्रॉफी

दूसरी ओर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ रैली कर रहे हैं. प्लान रायबरेली में सोनिया गांधी को घेरने का है. सोनिया की तबीयत पिछले काफी वक्त से खराब है और इसी वजह से क्षेत्र में उनकी सक्रियता घटी है. बीजेपी इस मौके का फायदा उठाना चाहती है. रैली में कांग्रेस के एमएलसी समेत कई नेताओं, ग्राम प्रधानों, कस्बा और ब्लॉक स्तर के नेताओं को शामिल कराया जाएगा. बीजेपी यहां कांग्रेस के लोगों को तोड़ कर अपने साथ लाना चाहती है.

बीजेपी विधायक ने टैंकर प्रभारी को 'मुर्गा' बनाया, फिर उठक-बैठक कराई

2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है. यूपी में बीजेपी की सरकार भी है. इस बात का फायदा भी बीजेपी उठाना चाहेगी. प्रदेश सरकार के मुताबिक उसका पूरा जोर अपराध की रोकथाम और विकास पर है. हालांकि हाल में हो रही लगातार घटनाओं से सरकार की किरकिरी हुई है. अब ऐसे में देखना यह होगा कि कांग्रेस को उसी के घर में घेर कर पटखनी देने का ये प्लान कामयाब हो पाएगा या नहीं. 2019 के महाभारत की पटकथा में रायबरेली और अमेठी बेहद महत्वपूर्ण मोड़ हैं. बीजेपी यहां से यदि मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाती है तो पूरे देश में इसकी अमिट छाप दिखाई पड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget