एक्सप्लोरर

क्या लोक सेवा आयोग में भर्तियों की CBI जांच का वादा पूरा करेगी BJP सरकार ?

इलाहाबाद: यूपी चुनाव में पीएम मोदी द्वारा यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रतियोगी छात्रों को अब इस बात की पूरी उम्मीद है कि सूबे में बीजेपी की सरकार बनते ही अखिलेश यादव राज में कमीशन पर लगे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के आरोपों की जांच सीबीआई से कराई जाएगी. अकेले इलाहाबाद में रहने वाले एक लाख से ज़्यादा प्रतियोगी छात्र इस उम्मीद के साथ बेसब्री से बीजेपी की सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं.

भर्तियों में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की सिफारिश

वैसे गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई नेताओं ने वायदा किया था कि यूपी में उनकी सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में ही कमीशन में हुई भर्तियों में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी जाएगी. वैसे कमीशन पर अब यूपी में सत्ता बदलने का असर भी नजर आने लगा है. समाजवादी पार्टी की हार के बाद कमीशन में ऊंचे ओहदों पर बैठे लोग अब बैकफुट पर जाते दिखाई देने लगे हैं.

PM ने उठाया था प्रतियोगी छात्रा की कॉपी बदले जाने का मुद्दा

पीएम ने सुहासिनी बाजपेई नाम की जिस प्रतियोगी छात्रा की कॉपी बदले जाने का मुद्दा वाराणसी के रोहनिया की चुनावी रैली में ज़ोर-शोर से उठाया था, कमीशन ने उसके मामले में न सिर्फ अपनी गलती स्वीकार कर ली है, बल्कि मुख्य परीक्षा में नम्बर बढ़ाने के बाद आनन-फानन में उसका इंटरव्यू भी करा दिया है. हालांकि इंटरव्यू के बाद जारी रिजल्ट में भी इस छात्रा को कामयाबी नहीं मिल सकी है.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव राज में यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन पूरे पांच सालों तक विवादों में घिरा रहा और प्रतियोगी छात्रों के निशाने पर रहा. इलाहाबाद में कमीशन के हेडक्वार्टर पर आए दिन प्रदर्शन और हंगामा होता था. दर्जनों बार लाठीचार्ज हुई. कई बार हवाई फायरिंग की गई. सैकड़ों की तादात में प्रतियोगी छात्र जेल भेजे गए. कमीशन में विवाद की शुरुआत त्रिस्तरीय आरक्षण से हुई. हालांकि इस मामले में अखिलेश सरकार को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी.

''सर्विस कमीशन के चेयरमैन को हाईकोर्ट ने किया था बर्खास्त''

आयोग की ज़्यादातर भर्तियों में न सिर्फ गड़बड़ी के आरोप लगे बल्कि एक जाति विशेष के सेलेक्शन के भी आरोप लगते रहे. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साल 2015 में कमीशन के तत्कालीन चेयरमैन डॉ अनिल यादव को बर्खास्त कर दिया था. यह पहला मौका था जब किसी सर्विस कमीशन के चेयरमैन को हाईकोर्ट ने बर्खास्त किया था. 2015 में ही पीसीएस के प्री एग्जाम का पेपर लीक होने पर भी काफी विवाद हुआ था.

डॉ अनिल यादव की बर्खास्तगी के बाद अखिलेश सरकार ने फिर से एक बर्ग विशेष के डॉ अनिरुद्ध को चेयरमैन बना दिया. इसके अलावा इलाहाबाद में लगातार अलग अलग पदों पर रहकर विवादों में घिरे अटल कुमार राय को यहाँ का सेक्रेटरी बनाया गया. इलाहाबाद में एक लाख से ज़्यादा छात्र देश के दूसरे हिस्सों से आकर यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन छात्रों को उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा यकीन है कि बीजेपी की नई सरकार कुर्सी संभालते ही उनके साथ इंसाफ करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget