एक्सप्लोरर

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, नोटबंदी और विधानसभा चुनाव रहेंगे प्रमुख मुद्दे

नई दिल्ली: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे शुरु हो रही है. सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नोटबंदी, पांच राज्यों में होने वाले चुनाव और सर्जिकल स्ट्राइक मुख्य मुद्दे होंगे. बैठक में आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव भी रखे जाएंगे. कार्यकारिणी में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों समेत देश भर से लगभग 350 सदस्य शामिल होंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी भी बैठक में शामिल होंगे

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे. कार्यकारिणी के पहले दिन आज शाम पांच बजे अमित शाह बैठक का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. उद्घाटन के बाद अमित शाह का अध्यक्षीय भाषण होगा.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी  में नोटबंदी का विरोध करने के लिए कांग्रेस, एसपी, बीएसपी और टीएमसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा.  कार्यकारिणी के सदस्यों से आम बजट को लेकर विचार लिए जाएंगे और बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी रखे जाएंगे.

नोटबंदी से होने वाले फायदे गिनाए जाएंगे

आर्थिक प्रस्ताव में नोटबंदी पर खासा ज़ोर दिया जाएगा.  कालेधन को हटाने के लिए नोटबंदी को ज़रूरी बताया जाएगा और सरकार के इस फैसले का ज़बरदस्त गुणगान भी किया जाएगा.

कृषि पर सरकार की नीतियां गिनायी जाएंगी

7 जनवरी को सुबह 9 बजे से कार्यकारिणी की बैठक शुरु होगी. आर्थिक प्रस्ताव में किसानों और कृषि को लेकर सरकार की नीतियों और उसके फायदे को गिनाया जायेगा. राजनैतिक प्रस्ताव में सर्जिकल स्ट्राइक को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों को भी बताया जायेगा. शाम 4 बजे के आसपास पीएम मोदी का समापन भाषण होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी का समापन भाषण होगा

सरकार के और बीजेपी के बड़े नेता इस बात की चिंता करेंगे कि सरकार की योजनाओं को ज़मीन तक पहुंचाया जाए और आने वाले चुनावों में बीजेपी के नेता इस बात की चिंता करेंगे कि बीजेपी इन्हीं पांच राज्यों में एक बार फिर से जीत दर्ज कराए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget