एक्सप्लोरर

बागी बीजेपी सांसद ने कहा- नाम ही बदलना है तो भारत को हिन्दुस्तान कर दो

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम बदले जाने के अपने फैसले पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है, लेकिन बीजेपी के सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने सरकार के इस फैसले को लेकर खुलेआम अपनी नाराज़गी जताई है.

प्रयागराज: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम के शहर इलाहाबाद का नाम बदले जाने के अपने फैसले पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है, लेकिन योगी की ही पार्टी बीजेपी के सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने सरकार के इस फैसले को लेकर खुलेआम अपनी नाराज़गी जताई है.

इलाहाबाद से बीजेपी के सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने इस बारे में कहा है कि अगर इन दिनों नाम बदलने की ही सियासत हो रही है तो सबसे पहले देश का नाम बदलना चाहिए. उनके मुताबिक़ देश का सिर्फ एक नाम होना चाहिए और भारत व इंडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगाकर सिर्फ हिन्दुस्तान बोला जाना चाहिए.

सांसद की दलील है कि हिन्दी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखे जाने पर भ्रम की स्थिति पैदा होती है, इसलिए मोदी सरकार को चाहिए कि देश का नाम अब सिर्फ हिन्दुस्तान ही होना चाहिए. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हिन्दुस्तान नाम पुराना है और साथ ही इसे हिन्दी व अंग्रेजी दोनों में लिखे जाने पर कोई फर्क भी नहीं आएगा. अगर नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ है तो सबसे पहले देश का नाम ही बदलना चाहिए.

इन दिनों पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने इलाहाबाद का नाम बदले जाने पर अपना कडा एतराज जताया है. उन्होंने कहा है कि इलाहाबाद नाम के साथ साढ़े चार सौ सालों का इतिहास जुड़ा हुआ है. ऐसे में इसे बदला जाना उचित नहीं है.

उनके मुताबिक़ बेहतर यह होता कि इस प्राचीन शहर को प्रयाग व इलाहाबाद दोनों ही नामों से पहले की तरह ही इस्तेमाल किया जाता रहता. जिले का नाम इलाहाबाद ही रहने दिया जाता, जबकि संगम और मेला क्षेत्र को प्रयाग के नाम से जाना जाता. उनका मानना है कि नाम बदलने से जिले को कोई फायदा तो होने वाला नहीं है और यह फैसला सिर्फ सियासत के मद्देनजर किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget