एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद का सरकार पर व्यंग्य- मंदिर के नाम पर वोट लेंगे, पर बनाने की तारीख नहीं बताएंगे

सांसद श्यामाचरण ने यह भी कहा है कि हम लोग मंदिर को लेकर तारीख भले ही न बताएं, लेकिन उसके नाम पर वोट ज़रूर ले लेंगे. उनके मुताबिक़ हम लोग यानी बीजेपी जैसे - तैसे करके यानी हर हथकंडे अपनाकर वोट ले लेगी.

इलाहाबाद: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को लेकर विपक्षी दलों के साथ ही खुद बीजेपी नेताओं ने भी अब मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. मोदी सरकार द्वारा मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाए जाने से नाराज़ इलाहाबाद के बीजेपी सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने अपनी ही पार्टी व सरकार पर व्यंग्य किया है. उन्होंने कहा है कि हम किसी कीमत पर यह नहीं बताएंगे कि मंदिर कब बनाएंगे. जब मंदिर बनना शुरू हो जाएगा तो उस बारे में सबको जानकारी दे दी जाएगी.

सांसद श्यामाचरण ने यह भी कहा है कि हम लोग मंदिर को लेकर तारीख भले ही न बताएं, लेकिन उसके नाम पर वोट ज़रूर ले लेंगे. उनके मुताबिक़ हम लोग यानी बीजेपी जैसे - तैसे करके यानी हर हथकंडे अपनाकर वोट ले लेगी. ज़रुरत पड़ने पर लोगों के हाथ पैर जोड़ लेगी, मूर्तियां लगवा देगी और उनसे बड़े बड़े वायदे भी कर लेगी.

श्यामाचरण ने व्यंग्य करते हुए कहा कि मीडिया के लोग गलत तरीके से रामभक्तों के नाराज़ होने की बात फैला रहे हैं. यह गलत है क्योंकि अयोध्या को छोड़कर पूरे देश में जगह - जगह राम मंदिर बन रहे हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बीजेपी सांसद ने उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल

उन्होंने यूपी की योगी सरकार द्वारा अयोध्या में भगवान राम की 152 फिट की मूर्ति लगाए जाने के प्रस्ताव पर कहा कि अगर मूर्ति ही लगाना है तो 152 नहीं बल्कि 252 फिट ऊंची मूर्ति स्थापित कर देनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि लोग गलत सवाल करते हैं कि मंदिर कैसे बनेगा. मंदिर तो ईट - बालू और सीमेंट से बनेगा और उसके लिए रास्ता भी बुलडोजर के जरिये साफ़ हो जाएगा.

राम मंदिर समेत दूसरे मुद्दों पर पार्टी के रवैये से नाराज़ बीजेपी सांसद श्यामाचरण ने कहा कि पार्टी सांसद राकेश सिन्हा भी राम मंदिर को लेकर गलतबयानी कर रहे हैं. वह राज्यसभा से हैं और सिर्फ उच्च सदन में ही बिल ला सकते हैं. लोकसभा में उनके बिल लाए जाने की बात कहकर सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि क़ानून के मुताबिक़ ऐसा हो ही नहीं सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget