एक्सप्लोरर

भोजपुरी भाषा को 8वीं सूची में लाने के लिए बीजेपी सांसद रवि किशन ने दिया बयान, कहा- प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे

कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी को लेकर भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार रवि किशन ने लोगों से जागरुक रहने की अपील की है.

पटना: गोरखपुर से बीजेपी सांसद और भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार रवि किशन ने अपने बिहार दौर पर राज्यपाल फागू चौहान से राजभवन जाकर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री, भाषा और साहित्य को लेकर विस्तार से बातचीत की. साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनजागृति लाने के विषय पर भी राज्यपाल फागू चौहान से चर्चा की.

इसके बाद रवि किशन ने पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल से उनकी मुलाकात बेहद खास और सफल रही. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान के साथ भोजपुरी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए सदन में प्राइवेट मेंबर बिल लाने की बात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, '' आज भोजपुरी दुनियाभर में पसंद की जाने और बोली जाने वाली भाषा बन गई है. इसलिए मैथिली के तर्ज पर अब भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए हमने सदन में मेमोरेंडम दिया है.''

वहीं रवि किशन ने बिहार के नागरिकों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुक होने की अपील भी की. उन्होंने कहा, '' भारतीय रिवाज की तरह किसी से मिलने पर हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर अभिवादन करें. हमारी वैदिक परंपरा में हाथ जोड़ने के बेहद फायदे भी हैं. कोरोना पर केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पूरा ध्यान है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री जी ने पहले ही देशवासियों को इससे बचाव के लिए संदेश दिए और कई अहम कदम उठाए. इसके लिए हम उनको धन्यवाद देना चाहते हैं.''

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का भी इस पर वायरस के प्रभाव पर पूरी तरह से नजर है. वे हर दिन इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं. हम लोगों से यही अपील करेंगे कि सतर्कता ही बचाव है. इसलिए केंद्र सरकार से जारी निर्देशों का पालन करें और स्वस्थ रहें.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान की ओछी राजनीति, कोरोना वायरस से SAARC देशों की जंग में कश्मीर को ले आया पाक

मध्य प्रदेश: आधी रात को राज्यपाल से मिले सीएम कमलनाथ, फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget