एक्सप्लोरर

'अयोध्या' पर बयान से हंगामा, मंच से वापस बुला लिए गए बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुक्कल ने मोर्चा की बैठक में अयोध्या का उल्लेख किया और कथित तौर पर मस्जिद निर्माण को लेकर कुछ कह दिया, जिस पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये. हंगामे और नारेबाजी के बीच बुक्कल को मंच से वापस बुला लिया गया.

लखनऊ: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में गुरूवार को पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाब के अयोध्या में विवादित स्थल पर कथित तौर पर मस्जिद निर्माण को लेकर दिए एक बयान से हंगामा हो गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुक्कल ने मोर्चा की बैठक में अयोध्या का उल्लेख किया और कथित तौर पर मस्जिद निर्माण को लेकर कुछ कह दिया, जिस पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये. हंगामे और नारेबाजी के बीच बुक्कल को मंच से वापस बुला लिया गया. वहीं, बैठक के बाद बुक्कल से जब पूछा गया कि यह किस बात का विरोध हो रहा था. इस पर उन्होंने कहा, 'कोई विरोध नहीं था. समझाने की दृष्टि से कहा था कि जहां तक मंदिर का सवाल है, मंदिर तो बनेगा और अयोध्या में ही बनेगा. वहां नहीं, तो क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बनेगा. यह 80 करोड़ से अधिक हिन्दुओं की आस्था का सवाल है.' उन्होंने कहा, 'एक बात रखी थी कि लोग हमारे बीजेपी के साथियों को इस बारे में अक्सर परेशान करते हैं कि वहां (अयोध्या में) मस्जिद बननी चाहिए. आप उन्हें बताइए कि अगर वहां मस्जिद बन जाती है, तो वहां नमाज कौन पढ़ेगा. विवादित स्थान पर नमाज पढ़ना हराम है. वहां दुआ नहीं मांग सकते. (बैठक में) यही बोल रहे थे.' सूत्रों ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे. नकवी ने 2019 में केन्द्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. पार्टी प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा, 'जीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर अपने मत को पार्टी नेतृत्व के द्वारा और संकल्प पत्र में हमेशा दोहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है.’’ उन्होंने कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि पार्टी के रूख को आगे बढ़ाया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget