एक्सप्लोरर

यूपी: महिला SI का BJP उम्मीदवार के बेटे पर मारपीट का आरोप, PM से लगाई गुहार

शाहजहांपुर: यूपी के चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने अखिलेश सरकार पर खूब वार किए लेकिन अब यूपी में बीजेपी के ही एक उम्मीदवार के बेटे पर महिला दारोगा के साथ मारपीट का आरोप लगा है. अब शाहजहांपुर में तैनात महिला दारोगा पीएम मोदी से पूछ रही है कि जब हम वर्दी में सुरक्षित नहीं हैं, फिर आम महिलाओं का क्या होगा? ये पूरी घटना कल तब हुई जब कल महिला दिवस मनाया जा रहा था.

देखें वीडियो : 

पीएम मोदी से महिला दारोगा की गुहार

महिला दारोगा ने कहा, ‘’माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि हम महिलाएं वर्दी पहनकर, स्टार लगाकर सुरक्षित नहीं हैं, बीजेपी के उम्मीदवार हमें डंडा मारते हैं, हमें गोली मारने की धमकी देते हैं तो आम महिलाएं क्या करेंगी.’’

इस महिला दारोगा का नाम सुषमा यादव हैं.  सुषमा पीएम मोदी से गुहार इसलिए लगा रही हैं क्योंकि इनका आरोप है कि चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार चेतराम पासी के बेटे और उसके दोस्तों ने इन पर हमला किया.

गाड़ियों की चेकिंग करने के दौरान बढ़ा विवाद

घटना बीती रात की है जब सुषमा साथी पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रही थीं, इसी दौरन बाइक पर सवार तीन लड़के आए. सुषमा के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन लड़कों में एक बीजेपी उम्मीदवार चेतराम का लड़का भी था. सुषमा ने उन्हें रोका और बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया. उस वक्त तो बात खत्म हो गई, लेकिन उसके बाद सुषमा का आरोप है कि गाड़ी में सवार होकर बीजेपी उम्मीदवार का बड़ा बेटा अपने साथियों के साथ आया और मारपीट करने लगा.

लड़कों के पास पिस्टल भी थी- महिला दारोगा

महिला दारोगा का कहना है, ‘’गाड़ी में करीब 8-10 लड़के थे. उन लोगों के पास पिस्टल थी और गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा था. चेतराम के बेटे ने मुझसे बोला कि तुमने मेरे भाई की गाड़ी क्यों रोकी और मुझे मारने लगा.’’

घटना के बाद दारोगा सुषमा और साथी पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, पुलिस ने बीजेपी उम्मीदवार चेतराम के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक न गिरफ्तारी हुई है और न हीं आरोपों पर बीजेपी उम्मीदवार का पक्ष सामने आया है. अब महिला दारोगा पीएम मोदी से गुहार लगा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget