एक्सप्लोरर

कैराना में बीजेपी ने झोंकी ताकत, सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा 5 मंत्री भी जुटे

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनावों में करारी हार के बाद बीजेपी अब कैराना में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इस लोकसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मंत्रियों के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.

कैराना: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनावों में करारी हार के बाद बीजेपी अब कैराना में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इस लोकसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मंत्रियों के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. इस सीट पर मतदान 28 मई को होना है. उन्होंने और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर जिले में प्रचार किया. कैराना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा इस जिले में भी पड़ता है. अब वे शामली जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. खुशखबरी: ताजमहल को चुना गया दुनिया का छठा सबसे प्रमुख स्मारक विपक्षी दल भी इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि अगर इस सीट पर जीत हासिल हुई तो 2019 लोकसभा चुनावों के लिए लय बन जाएगी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन के लिए प्रचार करेंगे. रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुनाव की घोषणा के बाद से क्षेत्र का नियमित दौरा शुरू किया था और प्रचार के अंतिम दिनों में उनके कैराना में ही ठहरने की संभावना है. तबस्सुम हसन के खिलाफ बीजेपी की मृगांका सिंह चुनावी मैदान में हैं. मृगांका के पिता हुकुम सिंह के निधन के बाद ही यह उपचुनाव जरूरी हो गया था. 26 मई से 2019 की चुनावी तैयारियों में जुट जाएगी बीजेपी, ये है प्लान आदित्यनाथ और मौर्य के अलावा बीजेपी ने राज्य के कम से कम पांच मंत्रियों को कैराना भेजा है जिसमें धरम सिंह सैनी (आयुष राज्यमंत्री), सुरेश राना (गन्ना विकास), अनुपमा जायसवाल (बेसिक शिक्षा), सूर्य प्रताप शाही (कृषि) और लक्ष्मी नारायण (धार्मिक मामले, संस्कृति, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज) शामिल हैं. इसमें से धरम सैनी और राना इस क्षेत्र की नाकुड़ और थाना भवन सीटों से विधायक हैं. अनुपमा जायसवाल शामली जिले की प्रभारी मंत्री हैं तथा सूर्य प्रताप सहारनपुर के प्रभारी मंत्री हैं. यूपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा,"लक्ष्मी नारायण चौधरी को बुलाया गया है क्योंकि वह कृषि पृष्ठभूमि से आते हैं." उफ ये गर्मी: यूपी में चिलचिलाती धूप से बढ़ा तापमान, लोगों का हाल बेहाल इनके अलावा," बीजेपी सांसद संजीव बालियान, राघव लखन पाल, विजय पाल सिंह तोमर और कांत करदम को मृगांका सिंह के लिए प्रचार के लिए बुलाया गया है." सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा," कई मंत्रियों को उपचुनाव के दौरान संसदीय क्षेत्र में भेजकर बीजेपी ने स्पष्ट रूप से अपनी व्याकुलता दिखाई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपचुनाव के दौरान केवल एक चुनावी सभा की संभावना है." दलित वोटों पर केवल मायावती का हक नहीं, कुछ नहीं किया अनुसूचित जाति के लिए: अठावले यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने भी बीजेपी द्वारा कई मंत्रियों को प्रचार के लिए बुलाने को लेकर उस पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा," उपचुनाव के दौरान एक संसदीय क्षेत्र में प्रचार के लिए पांच मंत्रियों को भेजना बीजेपी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में चुनाव से पहले भरोसे की कमी को दिखाता है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
जोधपुर: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा
Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget