एक्सप्लोरर

लोकसभा 2019: यूपी में महागठबंधन से मुकाबले के लिए ये है बीजेपी का मास्टरप्लान

2019 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटते दिखाई दे रहे हैं. बीएसपी, एसपी, कांग्रेस, आरएलडी का गठबंधन क्या शक्ल लेगा और इनके बीच सीटों का बंटवारा किस तरह होगा इसकी चर्चाएं यूपी भर की चौपालों पर है.

लखनऊ: 2019 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटते दिखाई दे रहे हैं. बीएसपी, एसपी, कांग्रेस, आरएलडी का गठबंधन क्या शक्ल लेगा और इनके बीच सीटों का बंटवारा किस तरह होगा इसकी चर्चाएं यूपी भर की चौपालों पर है. दूसरी ओर बीजेपी भी चुनावी तैयारी को धार देती दिख रही है. पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लगातार यूपी दौरों को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है. 2014 में बीजेपी ने यूपी में 71 सीटें जीती थीं. इस बार भी पार्टी को यूपी से बहुत उम्मीद है, खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जहां उसे काफी मजबूत माना जाता है. बीजेपी इस बात को समझती है कि यूपी विजय के बिना केंद्र में आना कठिन है इसलिए वो खासी तैयारी भी कर रही है. पीएम मोदी ने पिछले दिनों पूर्वांचल का दौरा किया जिसकी शुरूआत उन्होंने आजमगढ़ से की. वे मिर्जापुर और वाराणसी भी पहुंचे. इसके बाद उन्होंने लखनऊ का दौरा किया. पीएम मोदी लगातार यूपी के दौरे कर रहे हैं. ये दौरे कई मायनों में महत्वपूर्ण हैं. लोकसभा 2019: यूपी में महागठबंधन से मुकाबले के लिए ये है बीजेपी का मास्टरप्लान आजमगढ़ लोकसभा सीट को बीजेपी 2014 में नहीं जीत पाई थी. इस बार मुलायम सिंह यादव भी यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसलिए बीजेपी की नज़रें इस सीट पर हैं. इस इलाके को एक्सप्रेस-वे का तोहफा भी दिया गया है. लखनऊ समिट में पीएम मोदी ने यूपी में 60 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम योगी भी यूपी के दौरे कर रहे हैं. उन्होंने 16 महीनों में यूपी के हर जिले का दौरा कर लिया. वे चार बार नोएडा भी आए जिसे यूपी सीएम के लिए 'अभिशप्त' माना जाता है. लोकसभा 2019: यूपी में महागठबंधन से मुकाबले के लिए ये है बीजेपी का मास्टरप्लान बात पार्टी की करें तो बीजेपी के कार्यकर्ता भी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. बूथ स्तर तक का मैनेजमेंट फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है. मंदिरों और आश्रमों की लिस्टें तैयार की जा रही हैं. बूथ के लिए कोड तैयार किए गए हैं. जहां पार्टी की स्थिति अच्छी है उसे A, जहां ठीक-ठाक है उसे B और जहां ठीक नहीं है उसे C कोड दिया जा रहा है. पार्टी ना केवल मंदिरों, आश्रमों की लिस्ट तैयार कर रही है बल्कि गुरुद्वारों की लिस्ट भी बना रही है. इन धार्मिक स्थानों के पुजारियों के मोबाइल नंबर भी जमा किए जा रहे हैं. एक बड़ी टीम इस मैनेजमेंट में जुटेगी और इन लोगों से संपर्क बनाए रखेगी. इसके अलावा पार्टी के नेता संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रहे हैं. इसके तहत समाज के उन लोगों से संपर्क किया जा रहा है जो अपने इलाकों में सम्मानित हैं. बीजेपी को उम्मीद है कि ये लोग पार्टी को समर्थन देंगे तो समाज का बड़ा तबका प्रभावित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget