एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: योगी राज में डिप्टी सीएम के करीबी बीजेपी पार्षद की हत्या, स्कूटी से घर जाते वक्त हुआ हमला

बीजेपी के एक पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी पार्षद पर उस वक्त फायरिंग की, जब वह रात को स्कूटी से अपने घर वापस जा रहा था.

इलाहाबाद: बीजेपी के एक पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी पार्षद पर उस वक्त फायरिंग की, जब वह रात को स्कूटी से अपने घर वापस जा रहा था.

मौत के घाट उतारा गया बीजेपी पार्षद पवन केसरी सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का बेहद करीबी था. बीजेपी पार्षद की हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

कैराना और नूरपुर सीटों पर बीजेपी ने इनको बनाया अपना उम्मीदवार

मृतक बीजेपी पार्षद ने गोली लगने से सिर्फ एक घंटे पहले ही इलाहाबाद के एसएसपी से फोन पर बात की थी और मुलाकात के लिए उनसे कल का वक्त मांगा था. पुलिस अफसरों का मानना है कि क़त्ल की यह वारदात किसी आपसी रंजिश में अंजाम दी गई है, जबकि इलाके के बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल का मानना है कि योगी सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से परेशान होकर किसी बदमाश ने सियासी वजहों से इस घटना को अंजाम दिया है.

इलाहाबाद: योगी राज में डिप्टी सीएम के करीबी बीजेपी पार्षद की हत्या, स्कूटी से घर जाते वक्त हुआ हमला

यह सनसनीखेज वारदात शहर से तकरीबन पैंतालीस किलोमीटर दूर फूलपुर इलाके की है. मौत के घाट उतारा गया तकरीबन पैंतीस साल का पवन केसरी बीजेपी युवा मोर्चा में जिले का महामंत्री रह चुका है. वह संघ से भी जुड़ा हुआ था और आरएसएस का शाखा प्रमुख भी रहा है. मौजूदा समय में वह फूलपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह से पार्षद था.

शौचालय के लिए युवती ने छोड़ी ससुराल, वापस बुलाने के लिए पति ने खाई ये कसम

मंगलवार की रात तकरीबन सवा दस बजे जब वह स्कूटी से वापस अपने घर जा रहा था, तभी कुछ सामान लेने के लिए एक दुकान के बाहर रुका. पीछा कर रहे बदमाशों ने वहां तीन से चार राउंड फायरिंग की. सीने पर एक गोली लगने से पवन ज़मीन पर गिरकर तड़पने लगा.

समर्थक और पुलिस उसे फ़ौरन शहर के एक सरकारी अस्पताल ले आए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई. परिवार वालों ने इस मामले में किसी बड़ी रंजिश से इंकार किया है. ऐसे में अभी यह साफ़ नहीं हो सका है कि बीजेपी पार्षद की हत्या किसने और क्यों की. वैसे पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्हें कुछ क्लू मिले हैं और वह चौबीस घंटे में मामले का खुलासा कर देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget