एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह के बदले सुर, कहा- बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूर्व में कई मौकों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं. हालांकि उन्होंने अब कहा है कि बिहार में एनडीए चुनाव लड़ेगा जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मुहर के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व करेंगे.

उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है, हम लोग उस निर्णय के साथ हैं. स्वाभाविक है कि बिहार में एनडीए चुनाव लड़ेगा जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं.'' गिरिराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम बराबरी की सीटों पर चुनाव लड़े थे. उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव भी इसी आधार पर लड़ा जायेगा.

बता दें कि बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन सरकार होने के बावजूद बीजेपी के कई नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं. यही नहीं बीजेपी के कई नेता दबी जुबान में मुख्यमंत्री बीजेपी के कोटे से होने की मांग उठा चुके हैं.

गिरिराज सिंह ने बिहार में आई बाढ़ के बाद नीतीश कुमार पर विफलता का ठीकरा फोड़ा. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को. जिसपर जेडीयू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपने नेताओं को नियंत्रित करें.

पिछले दिनों अमित शाह ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए साफ कर दिया कि बीजेपी-जेडीयू और एलजेपी अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी. लोकसभा चुनाव में जेडीयू-बीजेपी और एलजेपी गठबंधन ने 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

बिहार: नीतीश के नेतृत्व को लेकर अमित शाह के बयान पर सुशील मोदी ने कहा- विरोधियों का मास्टरप्लान फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget