एक्सप्लोरर
गोरखपुर: भाजपा के राष्ट्रीय किसान अधिवेशन का आगाज आज, 3200 किसान प्रतिनिधि होंगे शामिल
गोरखपुर के फर्टिलाइजर ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन का शुभारम्भ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.

गोरखपुरः भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज शनिवार को होगा. गोरखपुर के फर्टिलाइजर ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन का शुभारम्भ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को छोटी जोत के किसानों को गुरुमंत्र देंगे. उसके बाद वे रैली को भी संबोधित करेंगे. जिसमें दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है. भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को शुरू होगा. दोहपर तीन बजे से साढे चार बजे तक पहला सत्र शुरू होगा. इसमें दोपहर तीन बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे और अधिवेशन का शुभारम्भ करेंगे. अमित शाह द्वारा ध्वजारोहरण के साथ कार्यक्रम के औपचारिक शुभारम्भ की घोषणा की जाएगी. उसके बाद मंच पर अतिथियों के आगमन के साथ ही दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम का गान होगा.
VIDEO: पुलवामा हमले के शहीदों को याद कर मंच पर रोने लगे CM योगी
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्मृति चिह्न प्रदान करेंगे. इसके पूर्व अधिवेशन के पहले दिन दोपहर दो बजे राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. जबकि ढाई बजे राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल संगठनात्मक जानकारी देंगे. रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रीय अधिवेशन में आएंगे. यहां पर वे छोटी जोत के किसानों को कम भूमि में भी अच्छी पैदावार और उन्नत बीज की रोपाई के बारे में बताएंगे. जिससे छोटी जोत के किसान अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो घंटे गोरखपुर में रहेंगे. इस दौरान वे रैली को भी संबोधित करेंगे. दो दिवसीय किसान सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं.तीन कश्मीरी छात्राओं के खिलाफ FIR दर्ज, व्हाटसएप ग्रुप में किया था विवादास्पद कमेंट
और पढ़ें
Source: IOCL



























