एक्सप्लोरर

खाते में 104 करोड़ जमा होने पर बोलीं मायावती, ‘BSP की छवि खराब कर रही है BJP’

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के खाते में 104 करोड़ रुपए जमा होने के आरोपों से घिरी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेस कर बीजेपी पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा है कि बीजेपी पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है. नियमों के हिसाब से जमा कराया पैसा- मायावती पार्टी के ऊपर लगे तमाम आरोपों पर मायावती ने कहा, ‘’एक-एक रुपया नियमों के हिसाब से जमा कराया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’यह पैसा देश की जनता का है. पैसा देशभर में पार्टी के सदस्यता अभियान से इकट्ठा किया गया है.’’ सिर्फ बीएसपी की ही जांच क्यों हो रही है-मायावती मायावती ने कहा, ‘’बीजेपी तोड़ मरोड़ कर तथ्यों को पेश कर रही है. हमारे पास एक-एक रुपए का हिसाब है.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी सहित कई पार्टियों ने पैसा जमा कराया है तो जांच सिर्फ बीएसपी की ही क्यों हो रही है.’’ मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. बीजेपी अपने चंदे का हिसाब दे- मायावती मायावती ने कहा, ‘’अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने ही ईमानदार है तो बीजेपी को मिले चंदे का हिसाब दिखाएं.’’ उन्होंने कहा, ‘’इस तरह के आरोपों से सरकार का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है.’’ मेरे भाई के खिलाफ साजिश- मायावती अपने भाई आनंद कुमार पर बेनामी संपत्ति के आरोपों पर मायावती ने कहा कि मेरे भाई के खिलाफ एक साजिश रची जा रही है. उन्होंने नियमों के तहत काम किया है. क्या है मामला? प्रवर्तन निदेशालय को दिल्ली में यूनियन बैंक की करोलबाग ब्रांच में बीएसपी के ऐसे खाते का पता चला है, जिसमें नोटबंदी के बाद करीब 104 करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं, वो भी नकद. नोटबंदी के बाद पहली बार किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी पर जांच की सुई घूमी है. ईडी को इस बैंक की जांच के दौरान बहुजन समाज पार्टी का खाता भी मिला. पता चला कि इस खाते में नोटबंदी के बाद कुल 104 करोड 36 लाख रुपए जमा हुए हैं. ये सारा पैसा कैश में जमा कराया गया था. मायावती के भाई आनंद कुमार पर क्या हैं आरोप मायावती के भाई आनंद कुमार पर बिल्डरों से मिलकर बेनामी संपत्ति जमा करने का आरोप लग रहा है. आयकर विभाग ने आरंभिक जांच शुरू करते हुए आधा दर्जन बिल्डरों को नोटिस भेजा है. आय़कर विभाग ने इन शिकायतों को एक्स यानी बेहद गंभीर कैटेगरी में रखा है. ये भी पता चला है कि आनंद के खाते में नोटबंदी के बाद 1 करोड़ 43 लाख रुपये जमा हुए हैं. प्रवर्तन निदेशालय की जांच में आनंद कुमार के बैंक अकाउंट के बारे में बड़े खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के करोलबाग में यूनियन बैंक की जांच के दौरान आनंद कुमार के खाते में पैसे जमा कराए गए हैं. यह भी पढ़ें चुनाव से पहले मुश्किल में माया, नोटबंदी के बाद BSP के खाते में जमा हुए 104 करोड़ माया के भाई आनंद के खाते में डेढ़ करोड़ जमा होने का खुलासा, बेनामी संपत्ति का आरोप मायावती: आय से अधिक संपत्ति का केस- जानें अब तक क्या-क्या हुआ है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget