एक्सप्लोरर

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- राज्यसभा में घुसपैठियों का मामला उठा तो विपक्षी पार्टियां रोने लगी

मध्य प्रदेश में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों पर खूब हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि घुसपैठियों पर उनकी क्या राय है.

भोपाल: बीजेपी के राष्ट्रीय अयक्ष अमित शाह ने रविार को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करती रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मध्यप्रदेश में आकर बताना चाहिए कि घुसपैठियों को लेकर उनका क्या नजरिया है. राज्यसभा में घुसपैठियों का मामला आने पर कांग्रेस और अन्य दलों के नेता रोने लगे.

बीजेपी अध्यक्ष ने देश में बसे घुसपैठियों का मसला उठाते हुए कहा कि बीजेपी के लिए वोटबैंक कोई मायने नहीं रखता, उसके लिए तो देश सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस बिना सेनापति के ही मैदान में है. होशंगाबाद के गुप्ता ग्राउंड में होशंगाबाद-भोपाल संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "कांग्रेस राजा, महाराजा और उद्योगपति की पार्टी है, इस दल के पास सेनापति ही नहीं है, कांग्रेस बताए उस नेता का नाम जिसके नेतृत्व में वह चुनाव लड़ रही है. भाजपा के नेता का नाम तो सबको पता है."

अमित शाह ने आगे कहा, "भाजपा नेताओं नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है, मैं भी 1982 में बूथ अध्यक्ष हुआ करता था, और अब पार्टी का अध्यक्ष हूं, एक चाय बेचने वाले का बेटा नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री है, यह ऐसा दल है जिसमें परिवार नहीं, बल्कि कार्यकर्ता नेतृत्व करता है." बीजेपी अध्यक्ष ने सभा में देर से पहुंचने पर माफी मांगी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मध्यप्रदेश से ऐसी जीत दिलाएं जो देश में विजय की सुनामी बनाए और अन्य राज्यों में भी बीजेपी की जीत हो.

बीजेपी प्रमुख ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, "वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साढ़े चार साल का हिसाब मांग रहे हैं, मगर अपनी सरकारों का हिसाब नहीं दे रहे. बीजेपी तो मध्यप्रदेश की जनता को अपने काम का ब्यौरा दे रही है, राहुल गांधी भी तो अपनी सरकारों का ब्यौरा दें कि मध्यप्रदेश के साथ केंद्र की यूपीए सरकार ने कितना अन्याय किया था."

अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आए हैं. बीजेपी प्रमुख सोमवार को सुबह 10:30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे. खजुराहो से सतना के बीटीआई ग्राउंड पहुंचकर पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेंगे. सतना से फिर रीवा के एसएएफ ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा डिडौरी के उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे. डिडौरी से हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर पहुंचकर वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: मंत्री ने पहले कहा शराब की ऑनलाइन डिलिवरी करेंगे, विवाद के बाद बयान से पलटे

MeToo: बीजेपी MLA ऊषा ठाकुर का शर्मनाक बयान, बोलीं- महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं

देखें वीडियो-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget