एक्सप्लोरर

महागठबंधन की टक्कर में बीजेपी का दांव: कांशीराम और लोहिया के सम्मान में रखे जाएंगे सड़कों के नाम

यूपी में राममनोहर लोहिया और कांशीराम के सम्मान में सड़कों के नाम रखे जायेंगे. इस फ़ैसले का एलान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया. वे राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री भी हैं. यही विभाग यूपी में सड़कें बनाता है.

लखनऊ: यूपी में राममनोहर लोहिया और कांशीराम के सम्मान में सड़कों के नाम रखे जायेंगे. इस फ़ैसले का एलान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया. वे राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री भी हैं. यही विभाग यूपी में सड़कें बनाता है. कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी बनाई थी जबकि समाजवादी पार्टी के नेता लोहिया को अपना गुरू मानते हैं. इससे पहले राज्य के हर जिले में क़र्पूरी ठाकुर के नाम पर सड़क बनाने का एलान हुआ था. ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री थे. उन्हें पिछड़ों का बड़ा नेता माना जाता है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तो सामाजिक न्याय के लिए काम कर चुके नेताओं की मूर्तियां बनवाने का भी फ़ैसला किया है. ये मूर्तियां सड़क के किनारे ही लगाई जायेंगी. एसएसटी एक्ट में संशोधन के बाद दलितों को अपना बनाने का बीजेपी का ये नया दांव समझा जा रहा है. कांशीराम को मायावती का राजनैतिक गुरू माना जाता है. उन्होंने ही बीएसपी बनाई और मायावती को राजनीति में लाए. कांशीराम के ज़माने में ही बीएसपी और समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनी थी. अब उन्हीं कांशीराम के सम्मान में बीजेपी सरकार सड़क का नाम रखने की तैयारी में है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एबीपी न्यूज़ से कहा,"हम राजा सुहेलदेव की बहराइच में मूर्ति बनाएंगे, उनके नाम पर सड़क होगी. क़र्पूरी ठाकुर के नाम पर भी सड़क होगी. कांशीराम जी के नाम पर कोई रोड नहीं है, उनके नाम की भी यूपी में अब सड़क होगी." लोकसभा चुनाव से पहले इसे यूपी में बीजेपी का एक नया दाँव समझा जा रहा है. एसपी और बीएसपी के महागठबंधन की काट के लिए बीजेपी इसे आज़माने की तैयारी में है. यूपी के हर दलित के घर में कांशीराम भगवान की तरह पूजे जाते हैं. यूपी में 23 प्रतिशत दलित वोटरों पर मायावती और उनकी पार्टी बीएसपी का दबदबा रहा है. बीजेपी हर हाल में दलित वोट बैंक में सेंधमारी की फ़िराक़ में है. ग़ैर यादव पिछड़ी जातियां तो वैसे भी अब बीजेपी का वोटबैंक बन गई हैं. केशव प्रसाद मौर्य ख़ुद इसी बिरादरी के हैं. पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget