एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: मायावती का टीचर से सीएम और BSP सुप्रीमो तक का सफर

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज 61 साल की हो गई हैं. प्रदेशभर में बीएसपी सपोर्टर्स और मायावती के फैंस आज धूमधाम से उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं मायावती से जुड़ी वो 7 खास बातें जो शायद ही आप जानते होंगे....

1- वैसे तो भारतीय राजनीति में ऐसे नामों की एक लंबी लिस्ट है, जिन्होंने ताउम्र शादी ना करने का फैसला किया. उन्हीं में से एक हैं मायावती. आपको बता दें कि इसीलिए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक सभी मायावती को 'बहन जी' के नाम से पुकारते हैं.

2- क्या आप जानते हैं कि बीएसपी सुप्रीमो का असली नाम क्या है? आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि आमतौर पर जिस मायावती को लोग बहन जी कहकर संबोधित करते हैं, उनका असली नाम मायावती नैना कुमारी है. मायावती के पिता दिल्ली में सरकारी कर्मचारी थे और मां एक घरेलू महिला थीं.

3- मायावती चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं हैं और राजनीति में आने से पहले वह दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. आपको बता दें कि मायावती साल 1995 में पहली बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं.

4- इतना ही नहीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती कभी IAS ऑफिसर बनना चाहती थीं लेकिन कांशीराम के मिलने के बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया.

5- बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी और उनकी किताबें पढ़कर मायावती को दलित आंदोलन की पहली समझ आई. इन किताबों से मायावती का परिचय उनके पिता ने ही कराया था.

6- साल 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना हुई, जिसमें कांशीराम की कोर टीम में मायावती भी थीं. साल 2001 में कांशीराम ने मायावती को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और साल 2006 में कांशीराम के निधन के बाद मायावती बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गईं.

7- मायावती पहली बार बिजनौर से लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं. यूपी की सीएम रहते हुए मायावती ने सुधार के कदमों के तहत कई कठोर फैसले लि‍ए और इस वजह से उन्‍हें यूपी की आयरन लेडी भी कहा जाने लगा. आपको बता दें कि मायावती अभी राज्यसभा सांसद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget