एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: खटीमा के जंगलों में बेधड़क डाला जा रहा है मेडिकल वेस्ट, पर्यावरण को खतरा, लेकिन अफसरों को सुध नहीं

उधमसिंह नगर के खटीमा वन क्षेत्र में वन्य जीवों के लिये बायो मेडिकल वेस्ट बड़ा खतरा बन सकता है. यहां के निजी अस्पताल खर्च बचाने के लिये ये कूड़ा जंगलों में फेंक रहे हैं, जिसके चलते पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो सकता है.

ऊधमसिंह नगर. खटीमा वन रेंज की लोहियाहेड रोड पर जंगल किनारे इन दिनों अस्पतालों द्वारा मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है. इसके चलते जंगल के वन्य जीवों को खतरा पैदा हो गया है. साथ ही खतरनाक बायो मेडिकल कूड़े से पर्यावरण को भी खतरा बना हुआ है.

खटीमा के कुछ निजी अस्पताल सरकार द्वारा बायो मेडिकल कूड़े के निस्तारण के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे है. निजी अस्पतालों द्वारा अस्पताल के बायो मेडिकल कूड़े को जंगलों में डाला जा रहा है. जो कि पर्यावरण के नुकसान के साथ-साथ वन्य जीवों के लिए भी एक बड़ा खतरा बन रहा हैं. लेकिन बावजूद इसके निजी अस्पतालों के इस अनैतिक काम पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. खटीमा वन रेंज के जंगलों में अस्पतालों की एक्स्पायरी दवाएं, इंजेक्शन व बायो मेडिकल कूड़ा चारों ओर जंगलों में बिखरा हुआ है.

जंगलों में अस्पतालों के कूड़े फेंके जाने को स्थानीय लोग भी गलत बता रहे हैं, यही नहीं लोगों ने कूड़ा फेंकने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जबकि आईएमए खटीमा के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार सरकार के नियमों के हिसाब से मेडिकल वेस्ट के निस्तारण अस्पतालों द्वारा एक एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा है. उसके बावजूद कोई अस्पताल अगर बायो मेडिकल कूड़े को जंगलों में फेंक रहा है तो वह गलत है.

अधिकारियों को जानकारी नहीं

वहीं जंगलों में कूड़े डाले जाने के सवाल पर एसडीओ वन विभाग का कहना है कि मेडिकल वेस्ट को जंगलों में डाले जाने का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है. पूर्व में जरूर नगर पालिका की गाड़ियों के विरुद्ध वन विभाग ने कार्रवाई की थी. फिर भी अगर कोई अस्पताल जंगलों में बायो मेडिकल कूड़े को डाल रहा है तो उसकी पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

एनजीटी के सख्त नियमों के बावजूद भी खटीमा के कुछ निजी अस्पताल अपने खर्चे को बचाने के लिए अस्पतालों के खतरनाक कूड़े को जंगलों में फेंक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. अब देखना होगा कि पर्यावरण व वन्य जीवों को बायो मेडिकल वेस्ट को जंगलों में फेंक खतरे में डालने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ वन विभाग व स्थानीय प्रशासन क्या कार्रवाई अमल में लाता है.

ये भी पढ़ें.

 यूपी: कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रियंका गांधी ने कहा-पुलिस की कार्रवाई दमनकारी

यूपी: बुलंदशहर में दर्दनाक घटना, मानसिक रूप से विक्षिप्त भाई ने छोटी बहन की घूंसे मार-मारकर ले ली जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget