एक्सप्लोरर

लालू मान भी लें लेकिन तेजस्वी कभी नीतीश के साथ नहीं जाएंगे: शिवानंद तिवारी

शिवानंद तिवारी ने कहा कि लालू यादव मनावन करने के बाद शायद मान भी लें. लेकिन आरेजडी के नेता अब तेजस्वी हैं. नीतीश कुमार की वजह से जो उनको झेलना पड़ा है, तेजस्वी इसे भूलकर दोबारा उनके साथ काम करेगें...इसका मुझे जरा भी यकीन नहीं है.

पटना: आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव अब आरजेडी के नेता हैं और वे अब नीतीश के साथ कभी नहीं जाएंगे. तिवारी ने कहा कि लालू यादव औघड़ हैं, वे नीतीश की वापसी के लिए मनावन करने के बाद शायद मान भी लें. लेकिन नीतीश कुमार की वजह से तेजस्वी यादव को जो झेलना पड़ा है, इसे भूलकर वह दोबारा उनके साथ काम करेगें, इसका मुझे जरा भी यकीन नहीं है. अपनी अतिचतुराई के अहंकार में नीतीश कुमार इस बार बुरी तरह फंस गए.

एक सीमा के बाद नीतीश कुमार को झेल नहीं पाएगी बीजेपी: शिवानंद तिवारी

शिवानंद तिवारी ने कहा, "नीतीश कुमार के सामने बहुत विकल्प नहीं है. भाजपा एक सीमा के बाद उनको झेल नहीं पाएगी. नीतीश जी का मोल अब वह नहीं रह गया है जो 2009 मे था. इस बीच गंगा से पानी बहुत निकल चुका है. नीतीश जी ने अपनी जो नैतिक आभा बनाई थी, वही उनका बल था. वही उनकी पूँजी थी. एक छोटी पार्टी के नेता होने के बावजूद उनकी जो राष्ट्रीय छवि बनी थी उसके पीछे उनकी वही नैतिक आभा थी. सांप्रदायिकता और सामाजिक न्याय नीतीश कुमार की राजनीति की मूलधारा रही है. इसलिए सांप्रदायिकता को मुद्दा बनकर जब वे अपने पुराने गठबंधन से बाहर आए तो तत्काल लोगों ने उन्हें नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में देखना शुरू कर दिया था.''

भ्रष्टाचार कभी नीतीश कुमार के लिए प्राथमिक मुद्दा नहीं रहा: शिवानंद तिवारी

आरजेडी नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार कभी नीतीश कुमार के लिए प्राथमिक मुद्दा नहीं रहा है. पंडित जगन्नाथ मिश्र जी को अपनी पार्टी में आदरणीय स्थान उन्होंने दिया था. लालू जी को चारा घोटाला में सज़ा मिल चुकी है. यह जानते हुए भी उन्होंने उनके साथ गठबंधन बनाया था. महागठबंधन छोड़ कर फिर नरेंद्र मोदी की गोदी में बैठने के बाद नीतीश जी ने अपनी वह नैतिक चमक खो दी है.

जनाधार के मामले में नीतीश कभी ताक़तवर नहीं रहे: शिवानंद तिवारी

शिवानंद तिवारी ने कहा कि जनाधार के मामले में नीतीश जी कभी ताक़तवर नहीं रहे. जोड़-घटाव के ज़रिए जो आधार उन्होंने बनाया था वह उनकी राजनीति के झटकेबाज़ी को झेल नहीं पाया और बिखर गया. यह हाल के उपचुनावों के नतीजे से ज़ाहिर हो चुका है. इसलिए नीतीश जी कहीं भी मानोनूकुल सौदा कर पाएंगे, इसकी गुंजाइश तो नहीं दिखाई दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget