एक्सप्लोरर

बिहार की राजनीति से तेजस्वी यादव 'गायब', संकट में आरजेडी

तेजस्वी की गैरमौजूदगी को लेकर विरोधी उनपर निशाना साध रहे हैं. वहीं पार्टी के नेता और उनके सहयोगी भी जवाब देने में असमर्थ हैं. कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने कहा कि तेजस्वी कहां हैं ये तो उन्हीं से पूछा जाना चाहिए. वहीं राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी बैठे नहीं हैं, किसी काम में व्यवस्त हैं.

पटना: लोकसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव 'अज्ञातवास' में चले गए हैं. आरजेडी की हार की समीक्षा बैठक के बाद 29 मई से ही तेजस्वी 'गायब' हैं. तेजस्वी के 'गायब' होने के बाद न केवल उनके विरोधी उनपर निशाना साध रहे हैं, बल्कि पार्टी के नेता और उनके सहयोगी भी इसका जवाब देने में असमर्थ हैं.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आमतौर पर लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहने वाले तेजस्वी ने चमकी बुखार से राज्य के उत्तरी हिस्से में 150 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद ट्वीटर पर भी संवेदना के दो शब्द नहीं लिख पाए हैं. तेजस्वी के ट्विटर अकाउंट पर गौर किया जाए तो उनका आखिरी ट्वीट 11 जून का है, जिसमें उन्होंने अपने पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी.

सवाल उठ रहा है कि आखिर तेजस्वी यादव विपक्ष की भूमिका क्यों नहीं निभा रहे हैं? मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के जिलों में चमकी बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. लेकिन इतने बड़े मुद्दे पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की चुप्पी लोगों को खल रही है. स्थिति यह है कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के कई स्थानों पर पोस्टर लगाकर तेजस्वी यादव के बारे में जानकारी देने वाले को 5,100 रुपये इनाम देने की घोषणा की गई थी.

गौरतलब है कि वर्तमान समय में बिहार की राजनीति में तेजस्वी विपक्ष के चेहरे के रूप में जाने जाते हैं. तेजस्वी यादव को उनके समर्थक बिहार का भावी मुख्यमंत्री कहते हैं. हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी सूबे में वह विपक्ष का चेहरा रह चुके हैं. इधर, शुक्रवार को विधानमंडल का मानसून सत्र भी शुरू हो गया है लेकिन तेजस्वी नदारद हैं.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी से जब इस संबंध में पूछा गया तो वह भड़क गईं और पत्रकारों से कहा, "तेजस्वी आपके ही घर में हैं." लेकिन बाद में उन्होंने संभलते हुए कहा, "तेजस्वी जी जल्द ही आएंगे, वह किसी काम में व्यस्त हैं. वह बेकार नहीं बैठे हैं."

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र कहते हैं कि राजद नेतृत्वविहीन नहीं है. आरजेडी में कई नेता हैं. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही तेजस्वी वापस लौटेंगे.

आरजेडी की सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी अब तेजस्वी के 'गायब' होने पर खुलकर नहीं बोल पा रही है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि तेजस्वी कहां हैं, यह तो उन्हीं से पूछा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब वह आएंगे, आप लोगों को बता देंगे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा हालांकि विपक्ष पर सवाल उठाए जाने को गलत मानते हैं. वे कहते हैं, "आजकल किसी भी बात में विपक्ष से सवाल किया जा रहा है. सवाल तो सरकार से पूछे जाने चाहिए थे, जो पूरी तरह एईएस को रोकने में नाकाम रही है." गौरतलब है कि तेजस्वी दो जून को उनकी पार्टी की ओर से आयोजित इफ्तार और लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में भी उपस्थित नहीं हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 'सरकार ने मांगें मानीं'
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 'सरकार ने मांगें मानीं'
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये होंगे जारी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये होंगे जारी
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget