एक्सप्लोरर

26 जनवरी परेड में शामिल नहीं होगी बिहार की झांकी, सीएम बोले- परेशान होने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा, ''देश में अन्य काम किए जा रहे हैं जिसे गणतंत्र दिवस पर दिखाया जाएगा. बिहार से संबन्धित चीजों पर पहले भी गणतंत्र दिवस पर दिखाया गया है. इससे परेशान होने की ज़रूरत नहीं है."

पटना: इस बार 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर परेड के दौरान बिहार की झांकी नजर नहीं आएगी. बिहार की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं किया गया है. इस बार झांकी की थीम सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली पर आधारित थी. बिहार की झांकी को रक्षा मंत्रालय की ओर से मंजूरी नहीं मिली.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल पूरे बिहार में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का काम देखने के लिए दौरा कर रहे हैं. 26 जनवरी के परेड में बिहार की झांकी के शामिल नहीं करने पर वो दुखी हैं लेकिन साथ ही ये भी कह रहे हैं कि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. खगड़िया में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने कहा, ''कुछ लोग बिना मतलब के चर्चा में लगे हुए हैं कि इस बार 26 जनवरी को जल-जीवन-हरियाली की झांकी नहीं देखेगी, ऐसे प्रश्नों का क्या मतलब है.''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''देश में अन्य काम किए जा रहे हैं जिसे गणतंत्र दिवस पर दिखाया जाएगा. बिहार से संबन्धित चीजों पर पहले भी गणतंत्र दिवस पर दिखाया गया है. इससे परेशान होने की ज़रूरत नहीं है."

बता दें कि हाल ही में बिल गेट्स पटना आए थे. नीतीश ने उन्हें बिहार में जलवायु परिवर्तन के लिए उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे काम को बताया था. नीतीश अपने भाषण में बिल गेट्स के उस बयान की भी चर्चा करते हैं, जिसमें बिल गेट्स ने दिल्ली में एक इंटरव्यू के दौरान नीतीश के कामों की सराहना की थी.

गणतंत्र दिवस पर बिहार की झांकी शामिल नहीं किए जाने पर राबड़ी देवी ने तंज भी कसा था. राबड़ी और तेजस्वी ने इस अभियान में घोटाला होने का आरोप लगाया. राबड़ी ने कहा कि "24500 करोड़ के जल-जीवन हरियाली घोटाले को सही ठहराते हुए केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर इसकी झाँकी को नहीं शामिल करने का निर्णय किया है.

पिछले साल भी शराबबंदी की झांकी को मना किया था क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति इसकी सच्चाई और नतीजों से अवगत है. सरकारी ख़ज़ाने को हज़ारों करोड़ के राजस्व का नुक़सान कर शराब माफ़िया बिहार में हज़ारों करोड़ का समानान्तर उगाही कर सत्ताधारी पार्टी को फंड कर रहे है." नीतीश कुमार झांकी में शामिल नहीं किए जाने से आहत हैं लेकिन अपने ही मकसद पर काम करने को लेकर मजबूती बता रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget