एक्सप्लोरर

बिहार: डिप्टी सीएम सुशील मोदी से संपत्ति के मामले में पीछे हैं सीएम नीतीश, जानें कौन कितना अमीर

साल 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने एक नई परंपरा शुरू की थी, जहां प्रत्येक साल के अंतिम दिन वह खुद और अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के संपत्ति का ब्यौरा आम जनता के सामने पेश करते हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जहां उनका बेटा निशांत ज्यादा अमीर है, वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई मंत्री भी उनसे ज्यादा धनी हैं. यह खुलासा स्वयं मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. बिहार सरकार की वेबसाइट पर मंत्रियों द्वारा दी गई संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं. नीतीश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास नकद केवल 42,500 रुपये हैं जबकि उनके बैंकों में कुल जमा राशि 42 हजार हैं. पिछले साल नीतीश कुमार के पास नकद 46,566 रुपये थे.

नीतीश के पास 16 लाख की चल संपत्ति और 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें दिल्ली का एक फ्लैट भी शामिल है. नीतीश गो पालन भी करते हैं. इनके पास आठ गाय और छह बछड़े हैं. वैसे नीतीश से उनके पुत्र निशांत ज्यादा अमीर हैं. निशांत के पास 1.29 करोड रुपये की चल जबकि 1.48 करोड़ की अचल संपत्ति है.

वैसे, नीतीश न केवल अपने पुत्र से बल्कि उपमुख्यमंत्री मोदी से भी संपत्ति के मामले में पिछड़े हुए हैं. नीतीश के पास जहां 56 लाख रुपये कीमत की चल-अचल संपत्ति है वहीं सुशील मोदी के पास चल-अचल संपत्ति 1.40 करोड़ रुपये की है. सुशील मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज के पास 1.51 करोड रुपये की चल-अचल संपत्ति है. मोदी पर 17 लाख रुपये का कर्ज भी है. मोदी की पत्नी के पास 500 ग्राम सोना भी है.

गौरतलब है कि साल 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने एक नई परंपरा शुरू की थी, जहां प्रत्येक साल के अंतिम दिन वह खुद और अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के संपत्ति का ब्यौरा आम जनता के सामने पेश करते हैं. इसी परंपरा के मुताबिक 31 दिसंबर को नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया.

संपत्ति ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ है कि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्री हथियारों के भी शौकीन हैं. सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह के पास राईफल और पिस्तौल है तो मंत्री श्रवण कुमार भी एक राईफल और एक रिवॉल्वर के मालिक हैं. कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह भी रिवाल्वर और राइफल के शौकीन हैं. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के पास कोई वाहन नहीं है. उनके पास सिर्फ एक पुराना स्कूटर है, जिसकी कीमत पांच हजार रुपये दर्शाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget