एक्सप्लोरर

बिहार: NDA में 'जुड़वा भाई' के फॉर्मूले पर बंटी सीटें, BJP-JDU 17, LJP-6, राज्यसभा जाएंगे पासवान

बिहार में एनडीए के सहयोगी रहे उपेंद्र कुशवाह की बगावत के बाद चिराग पासवान ने भी बागवाती तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे. इसके बाद बीजेपी ने आनन फानन में गठबंधन को बचाए रखने के लिए बैठकें और इस फॉर्मूले पर पहुंचे.

नई दिल्ली: लंबी खीचतान और मैराथन बैठकों के बाद आखिरकार बिहार में एनडीए की सीटों का बंटवारा हो गया है. बड़ा भाई और छोटा भाई की बहस पर ब्रेक लगाते हुए 'जुड़वां भाई' की राजनीति पर बात तय हुई है. दरअसल बिहार की 40 सीटों पर बंटवारे के फैसले के मुताबिक बीजेपी 17, जेडीयू 17 और एलजेपी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजने का फैसला हुआ है.

सीट बंटवारे की जानकारी देते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे. अमित शाह ने कहा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी. वहीं इस मौके पर नीतीश कुमार और राम विलास पासवान ने कहा कि एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह, नीतीश कुमार, राम विलास पासवान, चिराग पासवान मौजूद रहे.

बता दें कि बिहार में एनडीए के सहयोगी रहे उपेंद्र कुशवाह की बगावत के बाद चिराग पासवान ने भी बागवाती तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे. इसके बाद बीजेपी ने आनन फानन में गठबंधन को बचाए रखने के लिए बैठकें की और इस फॉर्मूले पर पहुंचे. इस पूरी कवायद में जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की भी बड़ी भूमिका बताई जा रही है.

आपको बताते चलें कि इससे पहले NDA में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी ने भी सीटों के बंटवारे को लेकर खुद को NDA से अलग कर लिया था. अब कुशवाहा की पार्टी बिहार के महागठबंधन में शामिल हो गई है.

2014 चुनाव का हाल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की 40 सीटों में से 30 पर लड़ी थी और उसे 22 सीटों पर जीत मिली थी. एलजेपी ने सात और आरएलएसपी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. एलजेपी ने छह सीटों पर और आरएलएसपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू और कांग्रेस दो-दो, आरजेडी चार और एनसीपी एक सीट जीती थी.

 राज्यसभा जाएंगे रामविलास पासवान दोनों दलों के बीच गतिरोध की एक बड़ी वजह एलजेपी प्रमुख राम विलास पासवान को राज्यसभा भेजे जाने की मांग थी. पासवान को राज्यसभा भेजे जाने पर बीजेपी ने हामी भर दी है. संभावना है कि अगले साल असम से खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों में से एक पर रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा जाएगा. 2009 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद 2010 में रामविलास पासवान पहली बार बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget