एक्सप्लोरर

जब राबड़ी देवी से पूछा गया, कहां हैं तेजप्रताप तो बोलीं- बेटा है आ ही जाएगा, पहले मंजू वर्मा को ढूंढिए

फरार चल रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के मुद्दे पर राबड़ी देवी ने कहा कि कोर्ट की फटकार के बाद भी बिहार सरकार नहीं सुन रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मंजू वर्मा को छुपा कर रखा है.

नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से जब ये पूछा गया कि उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव कहां हैं तो उन्होंने कहा कि पहले मंजू वर्मा को ढूंढिए. राबड़ी देवी ने कहा कि बेटा है तो आएगा ही, दुश्मन तो है नहीं. बता दें कि तलाक की अर्जी देने के बाद से ही तेजप्रताप घर नहीं लौटे हैं. घरवाले उन्हें मनाने में जुटे हैं.

रेलवे टेंडर मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद पटना लौटीं राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही है कि नाले में गिरे बच्चे को सरकार अब तक नहीं खोज पाई है. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव से उनकी बात हुई है, वे जल्द ही घर लौटेंगे. राबड़ी ने कहा, ''बेटा है हमारा मान ही जाएगा.'' उधर कुछ दिनों पहले तेजप्रताप यादव ने कहा था कि जब तक परिवार वाले उनके तलाक के फैसले का समर्थन नहीं करेंगे वे घर वापस नहीं लौटेंगे.

वहीं फरार चल रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के मुद्दे पर राबड़ी ने कहा कि कोर्ट की फटकार के बाद भी बिहार सरकार नहीं सुन रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मंजू वर्मा को छुपा कर रखा है. गौरतलब है कि शनिवार को पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर पहुंच बिहार पुलिस ने कुर्की कर उनकी संपत्ति जब्त की. पुलिस ने ढोल बजाकर फरार होने का इश्तेहार भी उनके घर पर चिपका दिया है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में बिहार पुलिस को मंजू वर्मा की तलाश है. उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने के कारण सुप्रीम कोर्ट भी बिहार पुलिस को फटकार लगा चुकी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
SIR विवाद: मोर्चा निकालेंगे ठाकरे ब्रदर्स, MNS चीफ बोले, 'पार्टी का झंडा...'
SIR विवाद: मोर्चा निकालेंगे ठाकरे ब्रदर्स, MNS चीफ बोले, 'पार्टी का झंडा...'
गुरुग्राम: CEC के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन
गुरुग्राम: CEC के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन
सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस 
सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस 

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget