एक्सप्लोरर

बिहार: कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्ते खोलेंगे प्रशांत किशोर, करीबियों ने किया ये बड़ा दावा

दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद प्रशांत किशोर ने कहा था कि वह 18 फरवरी को बिहार आएंगे और मीडिया से मुखातिब होंगे. यानी कल वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपनी बात रखेंगे. जेडीयू से निकाले जाने के बाद कल पीके पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

पटना: चुनाव रणनीतिकार और पूर्व जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को अगला कदम क्या होगा, ये सवाल चर्चा में है. इस सवाल का जवाब अब पीके कल यानी मंगलवार को देंगे. पीके के करीबी बताते हैं कि उन्होंने बिहार में अपनी भूमिका तय कर ली है. प्रशान्त किशोर किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे और न ही किसी पार्टी के लिए रणनीतिकार बनेंगे.

जेडीयू ज्वाइन के बाद पीके ने युवाओं को राजनीति से जोड़ने को लेकर बैठक की थी. फॉर्म भरवाए थे. सूत्र बताते हैं कि ऐसे सदस्यों की संख्या तीन लाख के करीब है. पीके वो लिस्ट जारी कर सकते हैं. बिहार में इस बार के विधानसभा चुनाव में उनका रोडमैप क्या होगा और किन मुदों को वो उठाएंगे, ये भी बताएंगे.

करीबियों का कहना है कि फिलहाल पीके किसी पार्टी के साथ नहीं जाएंगे. हालांकि, महागठबंधन के कई नेता पीके के संपर्क में हैं. आरएलएसपी के नेता उपेंद्र कुशवाहा, हम के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वीआईपी के नेता मुकेश सहनी, आरजेडी नेता लालू यादव समेत कांग्रेस के कई नेताओं से उनकी सीधी बातचीत हो रही है.

पीके के करीबियों का कहना है कि वे फिलहाल बिहार पर फोकस करेंगे और उन मुद्दों पर काम करेंगे जिनका जिक्र कोई नहीं कर रहा. जेडीयू से बाहर किए जाने से पीके आहत जरूर थे लेकिन वो नीतीश कुमार के खिलाफ नहीं बोलेंगे बल्कि नीतीश के अधूरे काम को या नाकामी को कैसे ठीक करना है ये भी बता सकते हैं. पीके, नीतीश कुमार या सुशील मोदी पर सीधे अटैक करने से बचेंगे. करीबियों का कहना है कि प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव के साथ बिल्कुल नहीं दिखना चाहते.

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद प्रशान्त किशोर ने कहा था कि वह 18 फरवरी को बिहार आएंगे. प्रेस के जरिए अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा था कि बिहार में जाकर अपनी पहली प्रतिक्रिया देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशान्त कौन कौन से पत्ते खोलेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget