एक्सप्लोरर

बिहार में पोस्टर वॉर, जेडीयू के जवाब में आरजेडी ने लिखा- क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार

जेडीयू ने पोस्टर जारी किया तो आरजेडी नेताओं ने इसके जवाब में पोस्टर जारी किया है. जेडीयू ने लिखा, ''क्यूं करें विचार, ठीक तो है नीतीश कुमार''. वहीं इसके जवाब में आरजेडी ने लिखा, ''क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार.''

पटना: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. पोस्टर के जरिए पार्टियां माहौल बनाने की कोशिश में हैं. बिहार में सत्ताधारी जेडीयू ने मुख्यमंत्री की मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ एक पोस्टर जारी किया. इसमें लिखा था, ''क्यों करें विचार,ठीके तो है नीतीश कुमार.'' अब मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेताओं ने इसके जवाब में पोस्टर जारी किया है.

पोस्टर के जरिए आरजेडी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए लिखा, ''क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार.'' आरजेडी ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार की नाकामियों को उजागर किया है. पोस्टर में बिहार के नक्शे में चमकी बुखार, बाढ़, हत्या, सुखाड़, डकैती, अपहरण और लूट को दर्शाते हुए राज्य की कुव्यवस्था को दिखाया है. उधर जेडीयू कार्यालय के बाहर एक और पोस्टर लगा जिसपर लिखा है, ''सच्चा है, अच्छा है चलो, नीतीश के साथ चलें.''

बिहार में पोस्टर वॉर, जेडीयू के जवाब में आरजेडी ने लिखा- क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार

गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा थी.जेडीयू ने आरजेडी के साथ मिलकर लड़ा था और उस समय पार्टी का नारा 'बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है' था. लेकिन बाद में नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हो गए और दोबारा बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना लिया. जेडीयू का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ा जाएगा. वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, हम, आरएलएसपी और वीआईपी पार्टी शामिल हैं.

एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना चेहरा घोषित कर दिया है. वहीं आरजेडी भी ये एलान कर चुकी है कि साल 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव पार्टी का चेहरा होंगे. हालांकि महागठबंधन में तेजस्वी के नाम पर सहमति नहीं बनी है. जेडीयू इसको लेकर महागठबंधन पर निशाना भी साध चुकी है. उसका कहना है कि महागठबंधन में सीएम पद के कई दावेदार हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

कुल सीट- 243 आरजेडी- 80, जेडीयू- 71, बीजेपी- 53, कांग्रेस- 27, सीपीआई (एमएल)- 3, एलजेपी- 2, आरएलएसपी- 2, हम- 1 और निर्दलीय- 4.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता, औसत AQI 171 रहा
दिल्ली: 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता, औसत AQI 171 रहा
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget