एक्सप्लोरर

बिहार: गया में किशोरी की नृशंस हत्या, पुलिस ने 'ऑनर किलिंग' बताया

बिहार के गया में एक नाबालिग की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई है. पुलिस को शक है कि यह मामला ऑनर किलिंग का है वहीं, परिजनों का आरोप है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है.

गया: बिहार के गया जिले के बुनियाद्गंज थाना में एक 16 वर्षीय किशोरी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है. उसका चेहरा भी जला दिया गया है. इस क्रूरता के खिलाफ गुरुवार को हजारों महिलाओं ने प्रदर्शन किया. किशोरी के परिजन जहां इस मामले को सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कह रहे हैं वहीं, पुलिस इसे इज्जत के कारण हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला बताते हुए मृतका के पिता और मां सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार, पटवाटोली के बुनकर समाज से आने वाली एक किशोरी 28 दिसंबर से लापता थी. परिजनों ने इसकी शिकायत बुनियादगंज थाना को दी थी. इसी बीच छह जनवरी को क्षत-विक्षत हालत में किशोरी का शव बरामद किया गया. परिजनों को आरोप है कि छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई और फिर शव को फेंक दिया गया.

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजीव मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस परिजनों से बयान ली थी, जिसमें परिजनों के बयान अलग-अलग थे. उन्होंने कहा कि किशोरी की बहन ने बताया था कि वह 31 दिसंबर को लौटी थी और फिर पिताजी के एक दोस्त के घर चली गई थी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी आधार पर मृतका के पिताजी, उनके दोस्त और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है. पहली नजर में मामला इज्जत के खातिर हत्या का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने शव पर तेजाब डालने की घटना से इनकार किया है.

एसपी के मुताबिक, हत्या के पूर्व दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. इधर, इस घटना के बाद गया शहर में तनाव का माहौल है. बुधवार की शाम सैंकड़ों लोग अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरे थे और कैंडल मार्च किया था. अगले दिन हजारों महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें-

गरीब सवर्णों के लिए 10% आरक्षण का विरोध आरजेडी को उखाड़ देगा, 2019 में खाता नहीं खुलेगा- पासवान आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा- सेना में गे सेक्स की अनुमति नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget