एक्सप्लोरर

बिहार: बक्सर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूट की योजना बनाते बदमाशों को दबोचा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियारों से लैस होकर एक कारोबारी को लूटने के फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जाल बिछाकर तीनों अपराधियों को मौके से ही धर दबोचा.

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए तीन अपराधियों को धर दबोचा है और उनके पास से दो पिस्टल और चार कारतूस के साथ दो मैगजीन भी बरामद किया है. ये कार्रवाई मुफसिल थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के 11 नंबर लख नहर के पास की है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियारों से लैस होकर एक कारोबारी को लूटने के फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जाल बिछाकर तीनों अपराधियों को मौके से ही धर दबोचा. पुलिस के इस त्वरित कार्रवाई से कारोबारी लुटने से बच गया और अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गए.

खबर लगते ही पुलिस ने बनाई टीम मामले की जानकारी देते हुए बक्सर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मुफसिल थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. इस टीम ने मौके से सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. डीएसपी के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने के लिए कुल 5 अपराधी इकट्ठे हुए थे, लेकिन फिलहाल तीन अपराधियों को ही पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई है. बाकी के दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

'जल्द ही दूसरे अपराधी भी होंगे गिरफ्तार' गिरफ्तार अपराधियों ने कुछ जगहों के नाम बताए, जहां पुलिस ने छापेमारी की. डीएसपी ने बताया कि जल्द ही दूसरे अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बहरहाल इस बार पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण न केवल व्यवसाई लुटने से बच गया बल्कि पुलिस ने भी एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही रोक लिया और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget