एक्सप्लोरर

बिहार के इस गांव में मंदिर में स्थापित है पीएम मोदी की मूर्ति, ग्रामीणों ने शंखनाद कर मनाया जन्मदिन

गांव वालों का कहना है कि आजादी के बाद से इस गांव का विकास नहीं हुआ था. अब यहां हुए विकास कार्यों की वजह से ग्रामीणों ने पीएम मोदी को भगवान का दर्जा दिया हुआ है. एक ग्रामीण ने कहा कि अगर पीएम मोदी इस गांव को गोद ले लेते तो अच्छा रहता.

कटिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गए. पीएम मोदी के चाहने वाले देश के अलग-अलग जगहों पर उनका जन्मदिन मना रहे हैं. इस बीच बिहार के कटिहार से एक नायाब वाकया सामने आया है. कटिहार के सुदूर क्षेत्र आजमनगर प्रखंड के आनंदपुर गांव के मंदिर में ग्रामीणों ने पीएम मोदी की प्रतिमा स्थापित की हुई है. लोगों ने शंखनाद और केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया. आजादी के बाद पहली बार गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर यहां के लोगों ने पीएम मोदी को भगवान का दर्जा दिया हुआ है.

एक ग्रामीण ने कहा, ''मोदी जी ने हमारे गांव में बिजली दी. पहले बिजली नहीं थी. इसलिए पीएम मोदी का हमलोग बर्थ डे मना रहे हैं. बहुत खुश हुए मोदी जी जीते हैं. कुछ सड़क बनें.'' गांव वालों ने कहा कि स्कूल दूर है ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोदी गांव को एक स्कूल देंगे.

बिहार के इस गांव में मंदिर में स्थापित है पीएम मोदी की मूर्ति, ग्रामीणों ने शंखनाद कर मनाया जन्मदिन

वहीं गांव के मुखिया ललन विश्वास ने कहा, ''पूरे गांव के लोगों ने ये मंदिर बनवाया है. दो तीन साल से इस मंदिर में मोदी जी की पूजा होती है. गांव का विकास नहीं हुआ था..अब हो रहा है. गांव में बिजली नहीं थी. अब एक दो सालों से यहां बिजली है. यहां की जनता बहुत खुश है. मैं मोदी जी से एक बात कहना चाहता हूं कि इस ग्रामीण क्षेत्र में आपके लिए जो लोगों ने श्रद्धा रखी है, एक बार इस गांव को आकर देखें.''

इसके साथ ही मनोज कुमार नाम के एक ग्रामीण ने कहा, ''पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं. अच्छा लग रहा है कि गांव का विकास हो रहा है. बिजली और सड़क के मामले में हमारा गांव पिछड़ा हुआ था. अभी देख रहे हैं कि चारों तरफ सड़कें बनी हैं. मोदी जी अगर हमारे गांव को गोद ले लेते तो अच्छा रहता. हमलोग किसी पार्टी से नहीं है. मोदी जी अच्छे लगते हैं इसलिए उनके मूर्ति की स्थापना की है.''

बिहार के इस गांव में मंदिर में स्थापित है पीएम मोदी की मूर्ति, ग्रामीणों ने शंखनाद कर मनाया जन्मदिन

गांव के ही तारक कुमार साह नाम के एक युवा ने कहा कि नरेंद्र मोदी आगे भी देश के प्रधानमंत्री रहेंगे तो जरूर विकास होगा. यहां बिजली और सड़क का विकास हुआ है. शौचलय के लिए पैसे मिल रहे हैं. किसानों को भी सलाना छह हजार रुपये मिल रहे हैं. पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी. इसलिए हमलोग तीन सालों से पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget