एक्सप्लोरर

बिहार: लॉकडाउन के दौरान हुई शूटिंग मामले में आया नया मोड़, पुलिस अधिकारी भी दे रहे हैं दिखाई

बिहार में लॉकडाउन के दौरान हुई शूटिंग मामले में एक नया मोड़ आया है.इसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस कुछ पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं.

सुपौल: बिहार के सुपौल में पिपरा प्रखंड के रतौली गांव में लॉकडाउन के दौरान हुए चर्चित फिल्म शूटिंग मामले में नया मोड़ आया है. फिल्म शूटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिन अधिकारियों ने पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों को शूटिंग होने की सूचना नहीं दी थी वह इस फिल्म शूटिंग के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भोजपुरी फिल्म इश्क दीवाना की पिपरा प्रखंड के रतौली गांव में शूटिंग चल रही थी. जिसमें कोरोना के सबसे अधिक प्रभावित वाले राज्य मुंबई के कलाकार  30 से 40 की संख्या में थे. लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विश्व मोहन कुमार पर भी पिपरा थाने में केस दर्ज हो चुका है. दरअसल लॉकडाउन के दौरान शूटिंग होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को दी थी जिसके बाद जांच का जिम्मा पीपरा प्रखंड के बीडीओ ओर सीओ को सौंपा गया था.
जांच के लिए पहुंचे अरविंद कुमार और सीईओ राजीव कुमार ने यहां कोई शूटिंग नहीं होने की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी. उसके बाद एसएसपी मनोज कुमार ने खुद इस मामले की जांच की तो पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ओर फिल्म के प्रोड्यूसर पर केस दर्ज करने का आदेश दिया.
वहीं वीडियो में पीपरा बीडीओ अरविंद कुमार मास्क  लगाए हुए देखे जा रहे हैं. वहीं सीओ राजीव कुमार गाने से खुश होकर ताली भी बजाते नजर आ रहे हैं. इस मामले पर सदर एसडीओ कयूम अंसारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें-

केंद्र सरकार ने कहा- तब्लीगी जमात के कारण देश में 22 हजार लोग क्वॉरंटीन, 30 परसेंट कोरोना केस के लिए मरकज़ जिम्मेदार

पीएम मोदी ने ABP न्यूज़ की तारीफ की, कोरोना के खिलाफ कवरेज को सराहा, कहा- बहुत खूब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर AAP नाराज, अमित शाह पर क्या कहा?
बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर AAP नाराज, अमित शाह पर क्या कहा?
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget