एक्सप्लोरर

बिहार: नालंदा जिले में चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग, दो की मौत

बिहार में नालंदा जिले के सुदूरवर्ती इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव में बुधवार की रात चोरी के आरोप में तीन लोगों की ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा.

बिहारशरीफ: बिहार में नालंदा जिले के सुदूरवर्ती इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव में बुधवार की रात चोरी के आरोप में तीन लोगों की ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटाई की. इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है.

हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद मुत्तफिक अहमद ने गुरुवार को बताया कि मृतकों में इस्लामपुर थाना अंतर्गत माली टोला गांव निवासी अजय कुमार (32) और लोहारटोली निवासी मोहम्मद सद्दाम (28) हैं. उन्होंने बताया कि अजय की वारदात स्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि सद्दाम की पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई.

मोहम्मद मुत्तफिक अहमद ने आगे बताया कि अजय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर 7 अन्य आपराधिक मामले पूर्व से ही दर्ज हैं जबकि सद्दाम पटना के बख्तियारपुर में एक आपराधिक मामले में पूर्व में जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि बुरी तरह पिटाई से गंभीर रूप से घायल बुढा नगर निवासी संतु कुमार का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है.

इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव निवासी मृत्युंजय कुमार और मिथिलेश प्रसाद के घरों का ताला तोड़कर ये तीनों चोरी की नियत से कल रात घरों में घुस गये थे. आहट मिलने पर आसपास के ग्रामीण जाग गए और तीनों को पकड़कर उनकी लाठी एव डंडे से पीटकर तथा ईंट एवं पत्थरों से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget