एक्सप्लोरर

बिहार के सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर हुआ हमला, पुलिस की मौजूदगी में हुई ये घटना

चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस की मौजूदगी में कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआकांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने आरोप लगाया कि ये बीजेपी का तरीका है

सुपौल: जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार के सुपौल में हमला हुआ. कन्हैया की गाड़ी पर पत्थर फेंका गया. कन्हैया के साथ कदवा से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान भी साथ थे. कांग्रेस विधायक ने शकील अहमद ने कहा कि हमले के साए में कारवां गुजर रहा है. ये कोई विरोध का तरीका नहीं है. ये बीजेपी का तरीका है. ये ठीक नहीं है.

बीजेपी समर्थकों पर हमले का आरोप

बिहार में पिछले सात दिन से कन्हैया जन गण मन यात्रा पर अपने समर्थकों के साथ चल रहे हैं. आज ये काफिला सुपौल ज़िले से गुजर रहा था. सुपौल के मलिक चौक के पास जैसे ही काफिला पहुंचा कि गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया गया. आरोप है कि इस हमले के पीछे बीजेपी के समर्थक हैं.

पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला

इस हमले के दो गाड़ियों का शीशा चकनाचूर हो गया साथ ही कई यात्री घायल हो गए. एक गाड़ी के ड्राइवर के चेहरे पर चोट आई. कन्हैया जिस गाड़ी पर सवार थे उस पर भी पत्थर और स्याही फेंकी गई. चौंकाने वाली बात यह थी कि यह हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ. सुपौल सदर थाने से लगभग सौ मीटर की दूरी पर हमला हुआ. कन्हैया के काफिले पर यह दूसरा हमला है. इसके पहले छपरा मे जन गण मन यात्रा के दौरान पत्थरबाजी हुई थी.

बिहार यात्रा पर निकले हुए हैं कन्हैया कुमार

बता दें कि कन्हैया कुमार सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ बिहार यात्रा पर निकले हुए हैं. ये यात्रा पूरे एक महीने तक चलेगी. वे एक महीने में बिहार के सभी 38 जिलों में घूमकर रैली करेंगे. गौरतलब है कि कन्हैया लगातार सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध कर रहे हैं. उनका आरोप है कि सरकार ये कानून लाकर भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget