एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की प्रेशर पॉलिटिक्स, 85 सीटों पर ठोका दावा

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जीतन राम मांझी की पार्टी महागठबंधन में शामिल है. उन्होंने 85 सीटों पर दावा ठोंक दिया है. उन्होंने कहा कि हमने बैठक की और इसमें ये बात सामने आई कि हम 85 सीटों पर खुद भी जीत सकते हैं.

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव अभी भले ही दूर है लेकिन अभी से ही सभी दलों ने सीटों को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के लिए 85 सीटों पर दावा ठोक कर महागठबंधन में झंझट की संभावना बढ़ा दी है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में शुक्रवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और पार्टी नेताओं द्वारा जिलों में किए गए कार्यो और संगठन विस्तार की जानकारी दी.

बैठक के बाद पार्टी के अध्यक्ष मांझी ने संववाददाताओं को बताया कि बैठक में केंद्रीय कमेटी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और पार्टी पदाधिकारियों की सदस्यता अभियान और बूथ कमेटी और पार्टी संगठन को लेकर बैठक संपन्न हुई. मांझी ने कहा, "बैठक में यह बात सामने आई है कि 85 सीटों पर हमारी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ सकती है जिसमें हम खुद जीत भी सकते हैं यदि वहां कोई उम्मीदवार होंगे तो हम उन्हें जिताने की स्थिति में हैं."

लालू यादव के चहेते रेप के आरोपी विधायक को पार्टी से किया गया बाहर

मांझी ने पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार समन्वय समिति की बैठक में तय होगी. महागठबंधन के पांच घटक दल आपस में बैठकर ही यह तय करेंगे कि आगे क्या करना है. किसी एक व्यक्ति या एक दल के फैसले के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक समिति की बैठक नहीं होती है, तब तक हम इस विषय पर कुछ नहीं कह सकते. उन्होंने कहा कि समन्वय समिति को लेकर 15 तारीख को मकर संक्रांति के दिन एक बैठक होगी उसके बाद जो भी बातें होंगी आपके सामने रखी जाएगी.

गौरतलब है कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं. हम विपक्षी दल के महागठबंधन के साथ है. महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने तेजस्वी यादव को इस साल होने वाले विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा है. इस बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव डा. संतोष कुमार सुमन, प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, बीएल वैश्यन्त्री, पूर्व मंत्री डा. अनिल कुमार सहित कई नेता उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget