एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश के इस विधायक के घर देर रात तक चलता रहा अश्लील डांस, लोगों ने बार बालाओं पर उड़ाए नोट

भोजपुरी गायक रितेश पांडेय और अंतरा सिंह के भोजपुरी गानों पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जमकर आनंद उठाया. जेडीयू कार्यकर्ताओं ने बार बालाओं पर पैसे भी उड़ाए.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू के विधायक और पूर्व मंत्री ददन पहलवान के सरकारी आवास पर देसी गानों पर ठुमके लगे. कार्यक्रम में जेडीयू के कई कार्यकर्ता पहुंचे. पार्टी में पहुंचे सभी बड़े छोटे नेताओं के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था की गई. रात में खाना खाने के साथ-साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था हुई. खाने में जब लजीज व्यंजनों का दौर थमा तो बार बालाओं ने अश्लील भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए.

भोजपुरी गायक रितेश पांडेय और अंतरा सिंह के भोजपुरी गानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आनंद उठाया. इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं ने बार बालाओं पर पैसे भी उड़ाए. बता दें कि ददन पहलवान डुमरांव से जेडीयू के विधायक हैं. देसी अंदाज में रहने वाले ददन पहलवान भी डांस का मजा लेते रहे. वहीं आज पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को संबोधित करेंगे.

वहीं जेडीयू बिहार विधान परिषद की सदस्य मनोरमा देवी के आवास पर भी भोजपुरी गायक रितेश पांडेय और अंतरा सिंह के भोजपुरी गानों पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. मनोरमा देवी गया से आती हैं. रोड रेज के मामले में उनके पति बिंदी यादव और बेटा रॉकी यादव जेल जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली हिंसा: एक हफ्ते बाद प्रभावित इलाकों में माहौल शांत, सात मार्च तक बंद रहेंगे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्कूल

'नमस्ते ट्रंप' से अमेरिकी राष्ट्रपति बेहद खुश, वापस जाकर जमकर की पीएम मोदी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन की जीत तय
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन जीत की ओर
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget