एक्सप्लोरर

बिहार में अपराधियों की बहार है, 24 घंटे में एक कारोबारी और एक बैंक मैनेजर की हत्या

हाल ही में नीतीश कुमार ने बिहार में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ अपराध को लेकर हाई-लेवल की मीटिंग की थी, लेकिन इन सब का कोई असर नहीं दिख रहा है.

नई दिल्ली: बिहार में अपराधियों की बहार है. सुशासन का दावा करने वाली नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह विफल है. राज्य में जंगलराज की वापसी हो चुकी है. खास बात तो ये कि सुशील मोदी का अपराधियों के आगे हाथ जोड़ना भी बेकार चला गया. बीते चौबीस घंटे में हुई दो हत्या की घटनाओं ने एक बार फिर नीतीश सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. हाल ही में नीतीश कुमार ने बिहार में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ अपराध को लेकर हाई-लेवल की मीटिंग की थी, लेकिन इन सब का कोई असर नहीं दिख रहा है.

मुजफ्फरपुर में एक कारोबारी का अपहरण कर उसके परिवार वालों से फिरौती की मांग की गई. जब अपराधियों को उनकी मुंह मांगी रकम नहीं मिली तो उन्होंने कारोबारी को मौत के घाट उतार दिया. मुजफ्फरपुर में हार्डवेयर कारोबारी जयप्रकाश का शव मिला है. परिजनों का आरोप है कि रविवार की शाम अपराधियों ने पहले हार्डवेयर कारोबारी को अगवा किया और फिर परिवार से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस में शिकायत भी की गई लेकिन परिवार की शिकायत की पुलिस वालों ने कोई सुध नहीं ली. बदमाशों ने अगवा व्यापारी की हत्या कर दी.

वहीं नालंदा में जयवर्धन कुशवाहा नाम के एक बैंक मैनेजर का मर्डर कर दिया गया. पिछले 27 सितंबर को शेखपुरा से बिहार ग्रामीण बैंक से वे वापस नालंदा लौट रहे थे, तभी उनका अपहरण कर लिया गया था. पुलिस लगातार छह दिनों से अंधेरे में ही खाक छानती रही. बुधवार को बैंककर्मी का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने शव को बरामद किया. नालंदा पुलिस, नवादा पुलिस और शेखपुरा पुलिस तीनों मिलकर भी बैंक मैनेजर को नहीं बचा सकी. केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी बैंक मैनेजर के परिजनों से मुलाकात की थी.

बता दें कि अपहरण के अगले ही दिन बदमाशों ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी. हालांकि पुलिस ने कारवाई करते हुए अपहरण के अगले दिन बैंककर्मी का बैग राजगीर थाना क्षेत्र के बेलौर गांव से बरामद किया. वहीं पर से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया था. इसके बाद राजगीर थाना में मामला दर्ज किया गया. स्थानीय लोगों की मानें तो बैंककर्मी की हत्या 28 सितंबर को कर दी गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2जरूर सवाल
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2जरूर सवाल
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget