एक्सप्लोरर

बिहारः मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर को भी मारा

घटना के वक़्त पूर्व मेयर समीर कुमार अपनी गाड़ी से कहीं से आ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक किया.

नई दिल्लीः बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात हो गई है. मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार को अत्याधुनिक हथियार से लैस अपराधियों ने करीब 20 राउंड फायरिंग करके उनकी हत्या कर दी है. सरेराह हुई इस वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग गए. इस हमले में पूर्व मेयर समीर कुमार की गाड़ी के चालक की भी मौत हो गई है. समीर कुमार मुजफ्फरपुर के सार्वजनिक जीवन में काफी पॉपुलर थे. वे राजनीति में भी सक्रिय थे. इस हत्या के बाद मुजफ्फरपुर सन्नाटे में आ गया है. पूरे शहर में खौफ बढ़ गया है. यह बड़ी घटना बनारस बैंक चौक पर शाम 7:30 बजे के आसपास घटी है. घटना के वक़्त पूर्व मेयर समीर कुमार अपनी गाड़ी से कहीं से आ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक किया. ओवरटेक कर पूर्व मेयर की गाड़ी के सामने ऐसे आये कि गाड़ी रुक गई. इसके बाद अपराधियों ने हथियार से  ताबड़तोड़ फायर किए और गाड़ी के भीतर रहे समीर कुमार को संभलने का तनिक भी मौका नहीं मिला. सामने से की गई फायरिंग ने गाड़ी के भीतर रहे समीर कुमार और उनके चालक को मौत की नींद सुला दिया. इसके बाद हथियार लहराते अपराधी आसानी से भाग खड़े हुए. पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया. लोग दुकान बंद कर भागने लगे. पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या की खबर शहर में आग की तरह फ़ैल गई है. पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है. घटनास्थल पर मृतक समीर कुमार के परिवार वाले भी पहुंच गए हैं. हत्या की वजह राजनीतिक है या व्यक्तिगत, अभी कोई नहीं बता रहा. लेकिन जिस तरीके से हत्या की गई है, स्पष्ट है कि कोई बड़ा गिरोह इस कांड में शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget