एक्सप्लोरर

बिहार: पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने के बाद अब DGP ने दी सफाई

अपनी ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने के बाद डीजीपी के.एस.द्विवेदी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा,'' हम हर महीने रूटीन तरिके से बिहार में अपराध की समीक्षा करते हैं.

पटना: अपनी ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने के बाद डीजीपी के.एस.द्विवेदी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा,'' हम हर महीने रूटीन तरिके से बिहार में अपराध की समीक्षा करते हैं. अपराध के बढ़ने-घटने के कारणों का पता लगाकर उसमें सुधार के लिए दिशा निर्देश जारी करते हैं. ज्यादातर केसेज में और खास तौर पर जितने भी सेंसेशनल केसेज हैं सबमें डिटेक्शन हुआ है. मैंने पत्र में गश्ती और प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया है ताकि अपराधी को ये न लगे कि वो अपराध करके निकल सकता है.''

डीजीपी के.एस.द्विवेदी ने आगे कहा,''देश के किसी भी राज्य में आज तक इतनी बड़ी संख्या में A K-47 बरामद नहीं हुए हैं. ये हमारी उपलब्धि है कि हमारे यहां 22 A K-47 रिकवर हुए हैं. ये हमारी पुलिस की मुस्तैदी का ही नतीजा है. इस रिकवरी की शुरुआत भी एक नाके से ही हुई थी. वहां हमारे एक जवान ने एक संदिग्ध को रोका था जिसके बैग से तीन A K-47 बरामद हुए थे जो अभी 22 पर पहुंच गया है.''

बता दें कि गुरुवार को बिहार के डीजीपी केएस द्विवेदी की एक चिट्ठी सामने आई थी जिसे पढ़कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि बिहार पुलिस के अफसर कितने लापरवाह हैं जो अपने डीजीपी तक की नहीं सुनते. इसी महीने की 23 तारीख को डीजीपी ने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही उसे सुधारने के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

पुलिस मुख्यालय से निकले इस लेटर में डीजीपी ने अपने अफसरों को सही से ड्यूटी करने और कानून का राज बहाल करने के साथ ही जनता के बीच पुलिस की छवि सुधारने का टास्क दिया. यूं तो सूबे मे बढ़ते अपराध के बीच पुलिस के काम करने के तरीके पर आम जनता सवाल खड़े करती रहती है लेकिन जब खुद पुलिस महकमे का मुखिया ये सवाल करे किए तो सवाल गंभीर हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget