एक्सप्लोरर

बिहार: तेजस्वी को लायक नहीं मानती कांग्रेस, नीतीश के चेहरे के साथ लड़ना चाहती है चुनाव

कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में फिर से आते हैं तो उनका हम स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के अलावा मुख्यमंत्री का और दूसरा कोई चेहरा नहीं है.

पटना: बिहार में कांग्रेस लगातार नीतीश कुमार पर डोरे डाल रही है. इस बीच नीतीश कुमार के समर्थन में कांग्रेस विधायकों ने एक बार फिर महागठबंधन में नीतीश कुमार की वापसी का समर्थन किया है. बरबीघा से विधायक सुदर्शन कुमार और किशनगंज के बहादुरगंज से विधायक तौसिफ आलम ने महागठबंधन में नीतीश कुमार को शामिल होने का न्योता दिया है. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता शकील अहमद भी नीतीश कुमार के समर्थन में बयान दे चुके हैं.

नीतीश कुमार के अलावा मुख्यमंत्री का और दूसरा चेहरा नहीं: सुदर्शन

कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में फिर से आते हैं तो उनका हम स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के अलावा मुख्यमंत्री का और दूसरा कोई चेहरा नहीं है. वे जनता के चहेते हैं और जनता उनपर विश्वास करती है.'' सुदर्शन कुमार ने तेजस्वी यादव को आइना दिखाते हुए कहा कि महागठबंधन में सिर्फ़ आरजेडी ही नहीं कांग्रेस भी शामिल है. उन्होंने कहा, ''तेजस्वी यादव कांग्रेस विधायकों को भले ही तरजीह न देते हों लेकिन राहुल गांधी हमें तरजीह देते हैं और हमारी राय लेकर ही कोई फ़ैसला करते हैं.''

नीतीश कुमार मेरे दिल में रहते हैं: तौसिफ आलम

वहीं किशनगंज के बहादुरगंज से कांग्रेस पार्टी के विधायक तौसिफ आलम ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन में शामिल होना चाहिए. बीजेपी ने लॉलीपॉप दिखाकर नीतीश कुमार को अपने पक्ष में किया. उन्होंने कहा, ''नीतीश कुमार मेरे दिल मे रहते हैं. वे महागठबंधन के नेता बने इससे अच्छी बात नहीं हो सकती.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget